फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alertness in Badaun after bird flu case in Rampur, advisory issued

Budaun News: रामपुर में बर्ड फ्लू के मामले के बाद बदायूं में सतर्कता, एडवाइजरी जारी

Thu, 14 Aug 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Alertness in Badaun after bird flu case in Rampur, advisory issued
बदायूं। रामपुर में कुक्कुट पक्षियों में एच-5, एन-1 एवियन इन्फ्लूएंजा (बर्ड फ्लू) वायरस पाए जाने के बाद बदायूं में सतर्कता बढ़ा दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. समदर्शी सरोज ने बताया कि जिले में सभी रैपिड रेस्पांस टीमों को सक्रिय कर दिया गया है। पशु चिकित्सालय सदर को कंट्रोल रूम बनाया गया है। प्रभारी डॉ. अनेक सिंह के मोबाइल नंबर 7055543491 और नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9473914277 से लोग संपर्क कर सकते हैं। सीवीओ ने बताया कि अब तक जिले से 785 सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं। उसमें कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला है। जिले में फिलहाल बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। यदि कहीं पक्षियों या मुर्गियों की सामूहिक मृत्यु होती है तो तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दें। उन्होंने कहा कि अच्छी तरह पकाए गए चिकन या अंडे से बर्ड फ्लू नहीं फैलता है। मृत पक्षी को न छुएं, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रभावित क्षेत्रों में जाने से बचें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed