{"_id":"5e556f788ebc3ef3c355700c","slug":"alert-badaun-news-bly397356979","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली की आंच रोकने को बदायूं में भी अलर्ट, खाकी मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली की आंच रोकने को बदायूं में भी अलर्ट, खाकी मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सीएए और एनआरसी को लेकर दिल्ली में हुए बवाल और आगजनी की आंच इधर-उधर न फैले, इसके लिए उत्तर प्रदेश में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। वहीं बदायूं पुलिस भी सक्रिय हो गई है। दिल्ली की आंच कहीं जिले में भी दस्तक न दे दे, इसे देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और अपने-अपने इलाके में सक्रियता बरतें। मंगलवार को खाकी इस मुद्दे को लेकर बेहद मुस्तैद दिखी और हर तरफ चौकसी बरती गई।
दिल्ली बवाल के बाद बदायूं पुलिस अलर्ट हो गई है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में खासतौर पर नजर रखी जा रही है। जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया है। पुलिस लगातार पैदल मार्च कर रही है। वहीं पुलिस रिकॉर्ड में पहले से मौजूद खुराफातियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। बताते हैं कि पुलिस ने अयोध्या फैसला और सीएए की घोषणा के बाद जिले के नामचीन खुराफातियों की सूची बनाई थी। इनमें से कुछ खुराफाती ऐसे शामिल हैं, जो मामूली बात को मुद्दा बनाकर खुराफात करने की कोशिश करते हैं। अब ऐसे लोगों की खैर नहीं होगी। इनसे निपटने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह संवेदनशील स्थानों पर नजर बनाए रखें। कोई खुराफात या अफवाह फैलाता हुआ पकड़ा जाए, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जिले में कहीं भी अशांति न फैले।
ककराला में तीन बार हो चुकी है सीएए के विरोध की कोशिश
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा ककराला में एक नहीं बल्कि तीन बार सीएए के विरोध की कोशिश हो चुकी है। सबसे पहले 17 दिसंबर को हजारों लोग विरोध करने के लिए जमा हो गए थे। जिस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उस दिन ककराला में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई थी। बाद में समझाने पर सभी लोग अपने-अपने घर चले गए थे। उसके बाद 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने सीएए का विरोध करने की कोशिश की थी। तब भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उसके छह दिन बाद फिर शुक्रवार को लोग नमाज पढ़ने के बाद एकत्र हुए। तब भी लोगों को शांत करा दिया गया। इस तरह ककराला में तीन बार विरोध की कोशिश हो चुकी है।
विज्ञापन
संवेदनशील इलाके हैं ककराला और इस्लामनगर
-जिले में ककराला और इस्लामनगर कस्बा सबसे संवेदनशील होते जा रहे हैं। श्रावण मास में इस्लामनगर कस्बे में कुछ खुराफातियों की वजह से पूरा कस्बा अशांति की चपेट में आ गया था। पुलिस ने रोकने के काफी प्रयास किए थे। इसके बावजूद खुराफातियों खूब उपद्रव किया। लोगों के साथ मारपीट की और तोड़फोड़ की। वहीं ककराला में ऐसी घटना नहीं हुई है लेकिन सीएए का विरोध करने की कोशिश की जा चुकी है।
शहर में एसपी सिटी ने किया पैदल मार्च
- एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार देर शाम पुलिस बल के साथ शहर में पैदल मार्च किया। ये पैदल मार्च पुलिस लाइन से शुरू होकर रोडवेज, लावेला चौक, गांधी ग्राउंड, सुभाष चौक, सराफा मार्केट, टिकटगंज, बड़ा बाजार, सोथा मोहल्ला, घंटा घर, छह सड़का, नेहरू चौक के अलावा शहर के प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। उन्होंने लोगों से जिले में शांति बनाये रखने का संदेश दिया।
जिले की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। जगह-जगह पुलिस तैनात की गई है। इसके बावजूद कोई खुराफात करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इससे सभी लोग शांति बनाए रखें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
- जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी