फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Alapur Nagar Panchayat: SDM Dataganj appointed as Administrator.

अलापुर नगर पंचायत : एसडीएम दातागंज को बनाया गया प्रशासक

Mon, 10 Aug 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Alapur Nagar Panchayat: SDM Dataganj appointed as Administrator.
बदायूं। अलापुर नगर पंचायत की चेयरपर्सन हुमा बी के खिलाफ शासन ने कार्रवाई की है। शासन की ओर से चेयरपर्सन की वित्तीय शक्तियां भी सीज कर दी गई हैं। साथ ही नगर पंचायत के संचालन के लिए एसडीएम दातागंज को प्रशासक नियुक्त किया गया है। यह कार्रवाई चेयरपर्सन पर लगाए गए विभिन्न आरोपों और उनकी जांच के बाद शासन के निर्देश पर की गई है।
विज्ञापन

चेयरपर्सन हुमा बी पर नगर पंचायत में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति में अनियमितता करने के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों और निविदाओं की प्रक्रिया में भी फर्जीवाड़े के आरोप सामने आए थे। शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कराई गई। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और शासन स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद वित्तीय अधिकार सीज करते हुए उन्हें पद से हटा (परिच्युत) दिया गया है। इसके साथ ही नगर पंचायत के कामकाज की जिम्मेदारी एसडीएम दातागंज को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

प्रशासक नियुक्त होने के बाद नगर पंचायत के वित्तीय और प्रशासनिक कार्य अब प्रशासन की निगरानी में होंगे। नगर पंचायत के विकास कार्य, भुगतान, टेंडर प्रक्रिया और अन्य जरूरी कार्य नियमानुसार प्रशासक की देखरेख में कराए जाएंगे। इससे नगर पंचायत के कामकाज में पारदर्शिता बनाए रखने और व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने की जिम्मेदारी प्रशासन पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खटखटाएंगे न्यायालय का दरवाजा
कार्रवाई की सूचना के बाद चेयरपर्सन हुमा बी ने शासन के निर्णय पर असहमति जताई है। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह इसके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगी।

अलापुर चेयरपर्सन के खिलाफ शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। एसडीएम दातागंज को प्रशासक बनाया गया है। -अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed