{"_id":"671d60b2641995e725028df4","slug":"alapur-chairman-supporters-beat-councilors-in-front-of-sdm-badaun-news-c-123-1-bdn1007-128422-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलापुर चेयरमैन समर्थकों ने एसडीएम के सामने सभासदों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलापुर चेयरमैन समर्थकों ने एसडीएम के सामने सभासदों को पीटा
Sun, 27 Oct 2024 03:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
अलापुर। नगर पंचायत अलापुर अध्यक्ष के समर्थकों ने शनिवार को जांच कमेटी के सामने सभासदों के साथ मारपीट कर दी। जांच कमेटी में शामिल एसडीएम न्यायिक दातागंज ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। कुछ सभासदों ने आरोप लगाया था कि एक सड़क बनाने का 35 लाख रुपये का टेंडर पास किया गया। जबकि वहां पर पहले से ही सड़क बनी हुई है। इसके अलावा अन्य कई शिकायत सभासदों ने की थी। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को एसडीएम न्यायिक दातागंज, अवर अभियंता पीडब्ल्यूडी और वित्त लेखाधिकारी सड़क की जांच करने के लिए पहुंचे गए। मारपीट में एक सभासद घायल हो गया।
नगर पंचायत अलापुर के सभासदों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिले के आलाधिकारियों और शासन में पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष हुमा बी की शिकायत की थी। जांच न होने के चलते सभासद अल्ताफ ने हाईकोर्ट में वाद दायर कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की थी।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने हाल ही में अलापुर बिलहरी रोड से छह नंबर सरकारी नलकूप तक सड़क का टेंडर जारी किया था। 180 मीटर सड़क का निर्माण 35 लाख रुपये में होना था। जबकि सभासदों ने यह कहते हुए जांच कराने की मांग की थी कि यह सड़क पहले से ही बनी हुई थी।
विज्ञापन
शनिवार को हाईकोर्ट कोर्ट के आदेश पर दातागंज के एसडीएम न्यायिक विजय मिश्रा, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अभिषेक कुमार और बेसिक शिक्षा के वित्त लेखाधिकारी जैमित कांत जांच करने पहुंचे। जब जांच टीम सड़क का मौके पर जाकर मुआयना कर रही थी तभी सभासदों और चेयरमैन पक्ष के लोगों में कहासुनी और गाली गलौज शुरू हो गई।
देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में सभासद मोहम्मद फरीद घायल हो गए। मारपीट होने पर एसडीएम न्यायिक ने पुलिस को फोन करके मौके पर बुला लिया। पुलिस के आने से पहले चेयरमैन पक्ष के लोग मौके से भाग गए। एसडीएम न्यायिक ने चेयरमैन पति को फहीमुद्दीन जमकर फटकार लगाई। इसके बाद जांच कमेटी ने पूरे मामले की जांच की। अलापुर की नगर पंचायत अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी से जुड़ी है। इस मामले में सभासद फरीद की तहरीर पर चेयरमैन पति फहीमुद्दीन, अजीम, नदीम, समीर, हसीन, वासिफ लाला को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया की चेयरमैन पति सहित छह को नामजद करते हुए 10-15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जो भी शिकायत हुईं हैं, सभी राजनैतिक हैं। हम नियमानुसार कार्य करा रहे हैं। जिस समय विवाद हुआ उस समय में दोनों लोगों को समझा रहा था। मैंने ही दोनों लोगों को बचाया। मुझे फंसाने के लिए साजिशन विवाद कराया गया। लोग बदनाम करने के लिए तरह तरह के षड्यंत्र रच रहे हैं।
फहीमुद्दीन, चेयरमैन पति
मेरे सामने ही मारपीट की गई थी। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जो भी आरोप थे इसकी जांच की गई है। जल्द ही जांच रिपोर्ट कोर्ट भेजी जाएगी।
विजय मिश्रा, एसडीएम न्यायिक दातागंज