फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Akhilesh appreciated the functional capabilities

अखिलेश की कार्य क्षमताओं को सराहा

Thu, 02 Jul 2015 12:03 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 02 Jul 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh appreciated the functional capabilities
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 42वां जन्मदिन यहां समाजवादी पार्टी और समर्थित संगठनों ने बड़े धूमधाम से मनाया। पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदेश मेें विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तारीफ की और उनकी दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर जगह-जगह केक काटे गए। मुख्यमंत्री अखिलेश के कार्यों की प्रशंसा की गई। कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष और दर्जा राज्यमंत्री यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपनी कार्यशैली की पूरे देश में अलग छाप छोड़ी है। जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभ पहुंचाया है। विकास कार्यों में अपना अलग स्थान बनाया है। इस मौके पर विधायक आशीष यादव, सुरेश पाल सिंह चौहान, आसमोहम्मद खां, गुलफाम सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, सलीम अहमद, ओमवीर सिंह, अशोक यादव, सर्वेश यादव, राजू यादव, प्रभात अग्रवाल, राजपाल शर्मा, अखिल रस्तोगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से डिग्री कॉलेज प्रागंण में जन्मदिन समारोह मनाया गया। इसमें जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने अखिलेश यादव को विकास पुरुष का खिताव दिया। यूथ ब्रिगेड आज संकल्प लेती है कि शासन की योजनाओं को शीघ्रातिशीघ्र जनता के बीच ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर शबाब चौधरी, मुजीब अंसारी, मुशांत सिंह, जहांगीर, आकिल, यतेंद्र यादव, वीपी यादव, आदिल, नवीन आदि मौजूद रहे।
इधर, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राजू यादव, जिला उपाध्यक्ष अनीस असगर, हाजी रहीमदाद ने मिलकर जिला अस्पताल में फल वितरण कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। जिला कोषाध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य के नेतृत्व में भी जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया। उनके साथ राजेश कुमार, राजवीर, रजत मिश्रा, राहुल मौर्य, अनीस, दीपक चौहान, अजब सिंह, हिमाशु यादव आदि उपस्थित रहे।


बिल्सी में मरीजों को बांटे फल
बिल्सी। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला उपाध्यक्ष रवींद्र शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को फल वितरित किए। साथ ही उनकी लंबी आयु की मंगल कामना की। इस मौके पर जिला प्रभारी सईद अहमद, रंजीत वार्ष्णेय, अमन सक्सेना, रहमत अली, फैजान राइन, भुवनेश यादव, अमर चंद्र, रोशन कोहली, आसिफ अली, मोनिस सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। इधर, नगर के मोहल्ला संख्या आठ में सपा के जिला सचिव रईस अहमद एवं सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खान के आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन धूमधाम से मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर मिठाई का वितरित भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed