फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ahmedganj Star beat Behat Blue Caps by eight wickets

Budaun News: अहमदगंज स्टार ने बेहटा ब्लू कैप्स को आठ विकेट से हराया

Wed, 28 May 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Ahmedganj Star beat Behat Blue Caps by eight wickets
केशव को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को अहमदगंज स्टार ने बेहटा ब्लू कैप्स को आठ विकेट से हराकर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

अहमदगंज स्टार के कप्तान सुमनेश यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदाबाजी करने का निर्णय लिया। बेहटा ब्लू कैप्स ने पहले खेलते हुए 11 ओवर में 74 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें शोभित पुरी ने 25, रवित शंखधार ने 18 और मोनिश ने पांच रन का योगदान दिया। अहमदगंज स्टार की ओर से गेंदबाजी करते हुए उपनेश ने एक, सुमनेश और केशव ने चार-चार विकेट लिए। इसके बाद 75 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी अहमदगंज स्टार ने अपने लक्ष्य को मात्र छह ओवर में दो विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। राजकिशोर ने 12, केशव ने 36 और वास्तव में 21 रन बनाए। इस प्रकार अहमदगंज स्टार को आठ विकेट से विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन

केशव यादव को 36 रन बनाने और चार विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पूरी, सुरेंद्र पाठक, प्रेम पाल शाक्य, सुमित गुप्ता, अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी, जयप्रकाश शाक्य, धीरेंद्र शाक्य, पुलकित, पंकज, मोनू पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed