फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   agricultur

फिर लौटी मूंगफली की खेती, किसानों को बढ़ी उम्मीद

Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
agricultur
कादरचौक में बिक्री को रखी मूगंफली।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/ कादरचौक। कोई वक्त था जब जिले में मूंगफली की काफी खेती होती थी लेकिन नीलगाय व घुमंतू जानवरों के बढ़ने से किसानों का जब से नुकसान होना शुरू हुआ, उनका धीरे-धीरे इससे मोहभंग होने लगा। अनियमित रूप से होने वाली बारिश भी खेती छोड़ने का कारण बनी। अब दो दशक से भी ज्यादा समय बाद कादरचौक व आसपास के इलाकों में किसानों ने मूंगफली की खेती एक बार फिर शुरू कर दी है। इससे उन्हें अच्छे मुनाफे की भी उम्मीद है।
विज्ञापन

मूंगफली की खेती के लिए पानी की उपलब्धता प्रमुख है। इसी कारण किसान पहले इसे केवल बारिश के मौसम में करते थे। उस समय यहां काफी खेती होती थी। मौसम के बदलाव के कारण धीरे-धीरे बारिश कम होने व अनियमितता के कारण किसानों ने धीरे-धीरे इससे नाता तोड़कर अन्य चीजों की खेती शुरू कर दी। घुमंतू जानवरों के कारण भी किसानों की फसल नष्ट होने पर उनका मोह इससे भंग होने लगा। पर, अब सिंचाई के संसाधन बढ़ जाने के कारण किसानों का रुख एक बार फिर मूंगफली की खेती की तरफ हो रहा है। अब यहां किसान दो बार इसकी खेती कर रहे हैं। अगेती फसल को जून तक खोदकर बेच दिया जाता है तो दोबारा जुलाई के अंत में बारिश के दौरान फसल बो दी जाती है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार मूंगफली खरीफ और जायद दोनों की फसल है। हालांकि, खरीफ की अपेक्षा जायद में कीट और बीमारियों का प्रकोप कम होता है। इसकी फसल हवा और बारिश से मिट्टी कटने से भी बचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कई जिलों के व्यापारी खरीदकर ले जाते हैं मूंगफली
कादरचौक में मूंगफली की बड़ी मंडी सोमवार और बृहस्पतिवार को लगती है। यहां से पीलीभीत, मैनपुरी, इटावा, बरेली, देहरादून तक के व्यापारी मूंगफली खरीदकर ले जाते हैं। दाम भी अच्छा मिलता है। एक बीघा में मूंगफली का उत्पादन लगभग सात से दस क्विंटल होता है, जिसकी बाजार कीमत साढ़े तीन हजार से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल होती है। इसमें गीली मूंगफली (होला) साढ़े तीन हजार से चार हजार रुपये तथा मूंगफली छह हजार से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल तक बिक जाती है।

-
किसान बोले- गेहूं काटने के बाद होती है बुआई
किसान सेवाराम, कृपाल, रामकुमार आदि बताते हैं कि अब उनके समेत कई किसान मूंगफली की खेती कर रहे हैं। गेहूं कटने के बाद खेत खाली होने के बाद मूंगफली की बुआई करते हैं। इससे काफी फायदा हो जाता है। इसके लिए शुष्क जलवायु की आवश्यकता होती है, ताकि मिट्टी में पानी रुक न पाए। इसकी खेती के लिए दोमट बलुअर, बलुअर दोमट या हल्की दोमट भूमि अच्छी रहती है। यह आलू, मटर, सरसों और गेहूं की कटाई के बाद खाली भूमि में की जा सकती है। इसका फायदा ये होता है कि गेहूं आदि की कटाई के बाद खेत खाली नहीं रहते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed