फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   agricultur

पॉली हाउस का निर्माण शुरू... हर मौसम में मिलेगा खीरा-कद्दू

Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
agricultur
उझानी कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में निर्माणाधीन पॉली हाउस। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। बेमौसमी सब्जियों को उगाने के लिए स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में नौ लाख रुपये की लागत से पॉली हाउस का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यहां सब्जी फसलों को हर मौसम में उगाया जा सकेगा। इसके लिए फसलों को उसके अनुरूप तापमान मिलेगा। फायदा यह होगा कि खीरा, लौकी, गोभी समेत कई सब्जियां खाने के लिए उनके मौसम का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसमें लागत भी कम आएगी और सब्जियों की गुणवत्ता भी बेहतर होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बेमौसम हरी सब्जियां उगाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में पॉली हाउस का निर्माण पिछले सप्ताह शुरू हो गया। लोहे के पाइप और प्लास्टिक की जालीदार चादर से बन रहे पॉली हाउस का रकबा 560 वर्ग मीटर है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वैज्ञानिक तौर-तरीके से सब्जियां उगाने का काम शुरू होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि पॉली हाउस में हर मौसम में उगने वाली सब्जियों में कीट का प्रकोप भी ज्यादा नहीं होगा। लौकी, कद्दू और खीरा उगाने के लिए फसल के अनुरूप तापमान रहेगा। ठंड के दिनों में गर्मी की सब्जियों के लिए जालीदार चादर के जरिये सूर्य की किरणों को नियंत्रित किया जाएगा, ताकि फसल की बढ़वार में दिक्कत नहीं आने पाए।
विज्ञापन

पॉली हाउस में तोरई, टमाटर, गोभी और शिमला मिर्च ही नहीं, बल्कि अन्य फसलों में भिंडी और बैंगन पर भी सामान्य के मुकाबले लागत कम आएगी। वैज्ञानिक तकनीक के तहत बेमौसमी सब्जियों पर खाद और पानी के रूप में ज्यादा खर्चा नहीं होगा। टपक विधि से सिंचाई होगी। सब्जियों पर धूल-मिट्टी का भी असर नहीं पड़ेगा तो उसकी गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक पहले चरण में खुद ही सब्जियां उगाकर इलाके के किसानों को दिखाएंगे। इसके बाद किसानों को भी नई तकनीक से बेमौसम सब्जियां उगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके बाद किसान चाहें तो खुद भी पॉली हाउस बनवाकर कम लागत में अच्छी उपज ले सकेंगे।
-
बाजार में मिलेगा अच्छा मूल्य
कद्दू वर्गीय सब्जियों के उत्पादन का पीक टाइम मई-जून का महीना होता है लेकिन यही अगर दो-तीन महीने पहले बाजार में सब्जी मंडियों में उपलब्ध हो जाए तो खरीदारों का बेमौसमी सब्जियों की ओर आकर्षण बढे़गा। इसके साथ ही दाम भी अधिक मिलेगा।

-
परिसर में पॉली हाउस का निर्माण आनेवाले दिनों में इलाके के किसानों के उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। ऐसा नहीं है कि पॉली हाउस का रकबा पांच सौ वर्ग मीटर ही रखा जाए। इसे सुविधानुसार घटाया और बढ़ाया भी जा सकता है। जैविक तौर-तरीका इसमें ज्यादा कारगर साबित होगा। बेमौसम की सब्जियां सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होंगी।
- डॉ. संजय कुमार, प्रभारी अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed