{"_id":"6910dea13a9c1f88ef054d2d","slug":"after-the-son-the-injured-father-also-died-causing-chaos-in-the-family-badaun-news-c-123-1-sbly1018-150523-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बेटे के बाद घायल पिता ने भी दम तोड़ा, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बेटे के बाद घायल पिता ने भी दम तोड़ा, परिवार में कोहराम
विज्ञापन
पिता पुत्र की मौत के बाद रिसौली गांव में रोते बिलखते परिजन। संवाद
रिसौली। सहसवान-बिसौली रोड पर सुल्तानपुर के पास बाइक सवार पिता-पुत्र एक ट्रक की चपेट में आ गए थे। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पिता ने सैफई ले जाते समय दम तोड़ दिया। वह बिल्सी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली के रहने थे।
धर्मेंद्र वाल्मीकि (47) पुत्र शिवचरन बेटे अजय कुमार (18) के साथ बाइक से अपने भांजे की गोदभराई में शामिल होने सहसवान जा रहे थे। मृतक के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके फुफेरे भाई की गोद भराई की रस्म सहसवान में थी। पिता व छोटा भाई बाइक से वहां जाने के लिए घर से गए थे।
शनिवार शाम को बदायूं-दिल्ली हाईवे पर सुल्तानपुर गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। पिता को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिवार के लोग उनको इलाज के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। पिता-पुत्र की मौत की सूचना पर परिवार व रिश्तेदारी में मातम छा गया। रोते बिलखते परिजन जिला मुख्यालय पहुंच गए। वहीं गोद भराई की रस्म की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। रविवार को पिता-पुत्र दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजन बिलख उठे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ा कराया है। मामले की जांच पड़ताल थाना पुलिस कर रही है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे।