{"_id":"674768644e4d68aa3f0d93f4","slug":"after-the-district-hospital-ultrasound-is-also-stopped-in-the-medical-college-badaun-news-c-123-1-sbly1018-130037-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज में भी अल्ट्रासाउंड बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिला अस्पताल के बाद मेडिकल कॉलेज में भी अल्ट्रासाउंड बंद
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कक्ष में लटक रहा ताला। संवाद
बदायूं। जिले के स्वास्थ्य महकमे में अब अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलना मरीजों को पूरी तरह से बंद हो गई है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि जिला पुरुष व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पहले से खराब थी, अब मेडिकल कॉलेज में भी यह सुुविधा बंद हो गई है।बताया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड करने वाले रेडियोलॉजिस्ट का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जब नए रेडियोलॉजिस्ट आएंगे तभी कक्ष खुलेगा। इस कारण मरीज महंगे दाम पर बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने को मजबूर हो रहे हैं।
जिला अस्पताल में लगी अल्ट्रासाउंड मशीन काफी पुरानी हो चुकी है। करीब ढाई महीने पहले खराब हुई मशीन को तीन बार ठीक कराया गया, लेकिन चल नहीं सकी। अब इंजीनियर भी मान रहे हैं कि मशीन बदली जानी है, बावजूद इसके जिम्मेदारों ने शासन को एक बार भी पत्राचार नहीं किया है।
यही वजह है कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए भटकना पड़ रहा है। बताते हैं कि जब मशीन सही थी तब रोजाना यहां करीब 50-60 अल्ट्रासाउंड होते थे। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल में करीब 15 दिन से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। यहां हर रोज करीब सौ से अधिक गर्भवती आती हैं, जिनको अल्ट्रासाउंड की आवश्यकता होती है। ऐसे में महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
जिला पुरुष व महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड न होने पर मरीज मंगलवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो यहां भी अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद मिला। इस कारण मरीजों को मायूस लौटना पड़ा। मरीजों ने बताया कि दो साल के लिए संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट रखे गए थे। उनका कार्यकाल पूरा हो गया। अब जब नए डॉक्टर तैनात होंगे तभी अल्ट्रासाउंड शुरू होंगे। नए डॉक्टर कब आएंगे, इसका कुछ पता नहीं।
15 दिन से लगा रहे चक्कर, नहीं हो सकी जांच
हेपाटाइटिस सी है। 15 दिन से अल्ट्रासाउंड के लिए भटक रहे हैं। डॉक्टर साहब प्राइवेट अल्ट्रासाउंड को मान नहीं रहे हैं। ऐसे में न तो जांच ही पूरी हो पा रही हैं न ही दवा मिल पा रही है। - चमन पाठक, वार्ड नंबर-24, बिसौली
दो घंटे लाइन में लगे, तब पता चला कि मशीन खराब है
जिला अस्पताल के डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा है। जिला अस्पताल में मशीन खराब मिली। महिला अस्पताल में ताला लगा था। मेडिकल कॉलेज में करीब दो घंटे पर्चा बनवाने के बाद पता चला कि अल्ट्रासाउंड कक्ष बंद है। - राजेश कुमार, सिचौली
मशीन ठीक कराने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया था। अब तक मशीन ठीक नहीं हो सकी है। अगर मशीन ठीक नहीं हो सकेगी तो नई मशीन के लिए पत्राचार किया जाएगा। -डॉ. कप्तान सिंह, सीएमएस