फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death, the elderly man's body was placed in front of the hospital, leading to a protest.

Budaun News: आंखों के अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Thu, 05 Feb 2026 10:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 10:51 AM IST
सार

वजीरगंज कस्बे के बड़ा बाजार स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया। आक्रोशित परिजनों ने बुजुर्ग का शव अस्पताल के सामने रखकर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हुई। 

विज्ञापन
After the death, the elderly man's body was placed in front of the hospital, leading to a protest.
अस्पताल के बाहर जुटी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं के थाना वजीरगंज कस्बे के बड़ा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 62 वर्षीय बुजुर्ग निहाल सिंह की बुधवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने बुजुर्ग का शव अस्पताल के सामने रखकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ भाग गया।

विज्ञापन


सहसवान क्षेत्र के ग्राम आलमपुर जाहिदपुर निवासी निहाल सिंह का काफी समय से निजी अस्पताल में आंखों का इलाज चल रहा था। उनके परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा गलत इंजेक्शन लगा दिया गया, जिससे उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


काफी देर तक मची रही अफरातफरी 
मौत की खबर फैलते ही परिजन व स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल के बाहर एकत्र हो गए और शव को अस्पताल के सामने रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान अस्पताल परिसर और आसपास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस और परिजनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर थाना वजीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बुजुर्ग की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस मामले में एएससपी डॉ. बृजेश सिंह का कहना है कि वजीरगंज पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed