Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the death of the mother, uncle also died in the scuffle, chaos

Budaun News: प्रसूता की मौत के बाद धक्का-मुक्की में गिरे ताऊ की भी मौत, अफरातफरी

Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 21 Jan 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
After the death of the mother, uncle also died in the scuffle, chaos
वंदना का फाइल फोटो।
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर में महिला की मौत के बाद परिवार वाले ससुराल में जाकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में झड़प हो गई। आरोप है कि धक्का-मुक्की में महिला के ताऊ की जमीन पर गिरने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व उसके ताऊ के शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया है। महिला पक्ष की तरफ से 13 लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन



दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव डहरपुर निवासी ओमकार की शादी शाहजहांपुर के परौर थाना क्षेत्र के गांव बमनी नगला निवासी जयपाल की बेटी वंदना (21) के साथ 17 फरवरी 2022 में हुई थी। वंदना गर्भवती थी, उसका उपचार बदायूं के निजी अस्पताल में चल रहा था। यहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन उसे सैफई मेडिकल काॅलेज में ले गए। 13 जनवरी को वंदना का ऑपरेशन हुआ और उसने बेटी को जन्म दिया। रविवार की दोपहर वंदना की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन वंदना का शव लेकर गांव डहरपुर आए।
विज्ञापन

सोमवार को वंदना की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वाले रोते बिलखते यहां पहुंचे। वंदना के ताऊ मुन्ना लाल (65) भी मौत की खबर सुनकर आए थे। इसी दौरान वंदना के इलाज को लेकर मायके एवं ससुराल पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों में धक्की-मुक्की हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

धक्का लगने से मुन्ना लाल जमीन पर गिर गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गमगीन माहौल में ताऊ-भतीजी की मौत की खबर सुनकर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वंदना के परिजन ने ससुराल पक्ष के 13 लोगों पर दहेज उत्पीड़न, इलाज में लापरवाही करने एवं धक्का-मुक्की में ताऊ की मौत होना बताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने ताऊ-भतीजी के शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया है।

दातागंज कोतवाल गौरव विश्नोई ने बताया कि महिला की सैफई मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान मौत हुई थी। शव गांव आने पर उसके ताऊ यहां आए थे। उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मायके पक्ष ने 13 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वंदना का फाइल फोटो।

वंदना का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed