फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After the controversies, now the weather has put brakes on work

गंगा एक्सप्रेस-वे : विवादों के बाद अब मौसम ने लगाया काम पर ब्रेक

Tue, 02 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
After the controversies, now the weather has put brakes on work
दातागंज/वजीरगंज/बिनावर। भूमि को लेकर चल रहे विवादों के कारण गंगा एक्सप्रेस-वे का काम पहले ही काफी धीमा था। कई स्थानों पर तो पैमाइश और नक्शों में गड़बड़ी के कारण काम आगे नहीं बढ़ सका। अब बारिश ने भूमि के समतलीकरण के काम पर ब्रेक लगा दिया है। चार साइटों पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसील के 85 गांवों से होता हुआ जिले में 95 किमी की दूरी तय करेगा। एक्सप्रेस-वे बिसौली के 38, दातागंज के 27, सदर के 18 और बिल्सी के दो गांवों से होता हुआ गुजरेगा। दस अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि के समतलीकरण का काम शुरू होने के साथ विरोध होने लगा था। तीन माह से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन भूमि को लेकर विवादों के कारण भूमि के समतलीकरण का काम आगे नहीं बढ़ रहा। कई गांवों में भूमि की नए सिरे से पैमाइश के बाद भी विवाद नहीं सुलझ रहा है। बिसौली तहसील के गांवों में सबसे ज्यादा समस्या है।
विज्ञापन

बिसौली के कुछ गांवों में चकबंदी के बाद अब तक नक्शा पूरी तरह से दुरुस्त न होने से भी समस्या है। दातागंज के कई गांवों में भूमि संबंधी विवादों का अभी तक निपटारा नहीं हो सका है। दूसरी ओर इन दिनों बारिश के कारण भूमि के समतलीकरण का काम लगभग ठप हो गया है। कार्यदायी संस्था ने बदायूं में बिनावर, दातागंज, वजीरगंज और बिसौली में साइट बनाई हैं। इन साइट पर बारिश के मौसम में सन्नाटा दिख रहा है। कार्यदायी संस्था के सर्वेयर विनोद तिवारी का कहना है कि बारिश का मौसम खत्म होने के बाद काम गति पकड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसौली और दातागंज तहसील में सबसे ज्यादा विवाद
गंगा एक्सप्रेस-वे बिसौली के 38 और दातागंज के 27 गांवों से होकर गुजरेगा। इन दोनों तहसीलों में एक्सप्रेस-वे के लिए खरीदी गई भूमि को लेकर सबसे ज्यादा विवाद हैं। दरअसल, कई स्थानों पर गलत निशानों के आधार पर समतलीकरण का काम चालू करा दिया गया था। दोनों तहसीलों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आरोप है कि एक्सप्रेस-वे के लिए उनकी जितनी जमीन का बैनामा कराया गया था उससे कहीं ज्यादा जमीन ली जा रही है। दूसरी ओर ऐसे लोग भी हैं जिनकी जमीन का बैनामा कराया लेकिन उसको छोड़कर दूसरी भूमि पर समतलीकरण किया जा रहा है।

दातागंज में ज्यादातर भूमि संबंधी मामलों को निपटा लिया गया है। कुछ स्थानों पर शिकायतें हैं उनका भी निस्तारण किया जा रहा है। इन दिनों बारिश का मौसम होने के कारण भी भूमि समतलीकरण का काम प्रभावित हो रहा है। - राम शिरोमणि, एसडीएम दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed