फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After tehsil, no settlement was made even in police station day

Budaun News: तहसील के बाद थाना दिवस में भी नहीं हुआ निस्तारण

Sun, 29 Jun 2025 01:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
After tehsil, no settlement was made even in police station day
बदायूं। जिले में शनिवार को थाना दिवस आयोजित हुआ। इसमें ज्यादातर थानों में ऐसे पीड़ित पहुंचे, जो तहसील दिवस में भी अपनी शिकायत का निस्तारण फिर भी नहीं। ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

कादरचौक के नगला निवासी राजकुमार ने बताया कि जमीन की पैमाइश को तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक पैमाइश नहीं हो सकी है। जबकि डीएम ने हर बार निस्तारण के निर्देश लेखपाल को दिए हैं।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव सिगोही के रहने वाले डालचंद शर्मा ने बताया कि चार महीने से तहसील दिवस व थाना दिवस में शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका है। शनिवार को थानाध्यक्ष ने समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर थाना क्षेत्र के गांव उसैता के रहने वाले बकसुद्दीन ने डीएम को शिकायती पत्र दिया है। बताया है कि उसके आधार कार्ड व जमीन में नाम अलग अलग है। इसके लिए वह तहसील दिवस से लेकर थाना दिवस में शिकायत कर चुका है, लेकिन निस्तारण नहीं हाे सका है। डीएम ने समाधान का आश्वासन दिया है।
बिनावर के करतोली के रहने वाले रोजगार सेवक फिरासत अली ने बताया कि कई बार तहसील और समाधान दिवस में शिकायत करने के बाद भी चकरोड़ की नाप लेखपाल ने नहीं की है। शनिवार को फिर से शिकायत की है। अधिकारी आदेश देते हैं, लेकिन राजस्व की टीम लापरवाही करती है।


डीएम ने सुनीं फरियाद
डीएम अवनीश राय और एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना बिनावर में लोगों की फरियाद सुनी। एसएसपी ने कहा कि एक बार शिकायत आने के बाद दोबारा नहीं आनी चाहिए। बिनावर में सात शिकायतें आई, जिसमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। मुजरिया में तीन शिकायतें मिली, जिसमें से एक का ही निस्तारण मौके पर हो सका। बिल्सी में आठ शिकायतों में से दो का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण को संबंधित को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed