फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After taking two lakhs, the deed was not executed, a case was filed

Budaun News: दो लाख लेने के बाद नहीं किया बैनामा, मुकदमा दर्ज

Sat, 30 Aug 2025 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
After taking two lakhs, the deed was not executed, a case was filed
कादरचौक। दो लाख रुपये लेकर बैनामा न करने, धनराशि मांगने पर मारपीट कर भगा देने के मामले में पीड़ित ने महिला और पूर्व प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

उझानी थाना क्षेत्र के गांव हरपालपुर निवासी बनवारी पुत्र सीताराम ने कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सकरी कासिमपुर की पुष्पा देवी पत्नी श्याम किशोर से इस प्लाट को 2.75 लाख रुपये में खरीदने का सौदा तय कर लिया। सौदा तय करते समय उसने दो लाख रुपये दे दिया था। इसके बाद बनवारी ने बैनामा कराने के लिए पुष्पा देवी से बार-बार कहा लेकिन वह बहाना करती रहीं। कई बार कहने के बाद भी बैनामा नहीं हुआ तो बनवारी अपनी धनराशि मांगने उसके घर चले गए। जहां पुष्पा देवी और उसके साथ के लोगों ने उससे मारपीट कर दी और धनराशि देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुष्पा देवी, सरफुद्दीनगला निवासी पूर्व प्रधान महेश बाबू शाक्य, सकरी कासिमपुर के श्याम कुमार व गुलशन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed