फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After route diversion, there was a jam in Kadar Chowk and Muzaria

Budaun News: रूट डायवर्जन के बाद कादरचौक व मुजरिया में लगा जाम

Sat, 02 Aug 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
After route diversion, there was a jam in Kadar Chowk and Muzaria
जाम की वजह से मुजरिया चौराहे पर बड़े वाहनों को रोकती मुजरिया पुलिस। संवाद
बदायूं। कांवड़ियों की बढ़ी संख्या के चलते शुक्रवार सुबह से ही रोडवेज बसों व अन्य छोटे वाहनों पर कछला की ओर जाने पर रोक लगा दी गई। इससे मुजरिया से बितरोई रोड पर जाम लग गया। यही हाल कादरचौक में भी रहा है। मुजरिया चौराहे पर ही बड़े वाहनों को रोक दिया गया। दिन भर राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा का रूट डायवर्जन भले की शुक्रवार की शाम आठ बजे से लागू है, लेकिन हाईवे पर कांवड़ियों की भीड़ देखकर भारी वाहनों को रोकते हुए यातायात पुलिस ने रोडवेज बसों व अन्य छोटे वाहनों को मुजरिया होकर निकाला। इस तरह से कासगंज, अलीगढ़, एटा आदि से आने व जाने वाली बसों को कादरचौक, कादरबाड़ी पुल होकर निकाला गया। बसों व अन्य वाहनों की अचानक संख्या बढ़ जाने की वजह से कादरचौक में जाम लग गया। यहां लोगों को घंटों जाम के झाम से जूझना पड़ा है। शनिवार और रविवार को भी यहां जाम की स्थित रहेगी। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह का कहना है कि जाम को लेकर उन्होंने अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात कर दिया है। बड़े वाहनों को चौराहे के पास ही रोक दिया गया है। फिर वाहनों की अधिक तादाद होने से दिक्कत हुई है। दो दिन और इसी तरह से वाहनों की संख्या अधिक रहेगी। जाम नहीं लगने दिया जाएगा।
विज्ञापन

---------
बिल्सी में बनी रही जाम की स्थिति

बिल्सी। बिजनौर-बदायूं राजमार्ग मोहल्ला आठ के मध्य से होकर गुजरा हुआ है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक जाम की समस्या से जूझते रहे। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मोहल्ला आठ निवासी अजीत कुमार, सौरभ बाबू ने बताया कि सहसवान को जाने वाली रोडवेज बसें बिल्सी होकर गुजारी गई। इसके बाद वह दिल्ली की ओर गई। अंबियापुर, सम्राट अशोक चौक से सीताराम तिराहे तक सड़क की चौड़ाई कम होने की वजह से जाम की स्थिति बन गई। सुबह से शाम तक जाम की स्थिति बनी रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed