फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   After performing the *Kanyadaan* of his daughter, he lit his son's funeral pyre.

Budaun News: बेटी के कन्यादान के बाद बेटे की चिता में लगाई आग

Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
After performing the *Kanyadaan* of his daughter, he lit his son's funeral pyre.
बिलाप करती मृतक मुनीश की मां
उसहैत। थाना क्षेत्र के हरदू पट्टी गांव में एक पिता ने बेटी का कन्यादान करने के बाद बेटे की चिता में आग लगाई। इस मंजर को देखकर वहां मौजूद हर आंख में आंसू बह निकले। बता दें कि शुक्रवार देर शाम हुए हादसे में ममेरे-फुफेरे भाइयों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य परिवार का सदस्य गंभीर रूप से घायल होने पर उसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन

ऋषिपाल की बेटी रीना की शादी जिला कासगंज के नकारा गांव निवासी मिथुन से शनिवार को रीति-रिवाजों के साथ की जानी थी। शुक्रवार शाम बहन की शादी की खरीदारी करके लौट रहे भाई पुरुषोत्तम और फुफेरे भाई मुनीश की तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े मक्का लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई थी। हादसा इतना भीषण था कि मुनीश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुुरुषोत्तम को म्याऊं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में कोहराम मच गया। सामाजिक परंपराओं और रिश्तेदारों की सहमति से भारी मन के साथ शुक्रवार रात में ही बेटी की विवाह की रस्में पूरी कराई गईं। आंसुओं से भरी आंखों के बीच पिता ने बेटी का कन्यादान किया। विवाह मंडप में जहां शहनाइयों की गूंज होनी थी, वहां हर चेहरा गम में डूबा था। विदाई के समय माहौल और भी भावुक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बेटी को विदा कर रहे थे, लेकिन उनकी आंखों के सामने बेटों की यादें तैर रही थीं। उसी घर से रात में बेटी की डोली उठी। उधर, शनिवार को दिन में पोस्टमॉर्टम के बाद बेटे की अर्थी उठी तो वहां चीख पुकार मच गई। एक पिता ने पहले बेटी का कन्यादान किया और फिर बेटे की चिता को मुखाग्नि दी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

बिलाप करती मृतक मुनीश की मां

बिलाप करती मृतक मुनीश की मां

बिलाप करती मृतक मुनीश की मां

बिलाप करती मृतक मुनीश की मां

बिलाप करती मृतक मुनीश की मां

बिलाप करती मृतक मुनीश की मां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed