{"_id":"6855bbd73d647e3a5001d7af","slug":"after-giving-money-the-check-was-not-returned-an-attempt-was-made-to-withdraw-money-badaun-news-c-123-1-sbly1018-141509-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रुपये देने के बाद भी नहीं लौटाए चेक, रुपये निकालने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रुपये देने के बाद भी नहीं लौटाए चेक, रुपये निकालने की कोशिश
विज्ञापन
बदायूं। साझेदारी में कंपनी खोलने के बाद एक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों से आठ लाख रुपये खाते में लिए, जिसके बदले में दो चेक उनको दे दिए। रुपये वापस करने के बाद सहयोगी अब चेक नहीं दे रहे हैं। उन चेक से वह धोखाधड़ी करने की कोशिश कर रहे हैं। एक चेक बाउंस करा दिया, जबकि दूसरे चेक पर फर्जी तरीके से हस्ताक्षर करके उससे भुगतान कराने की कोशिश है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मुहल्ला जवाहरपुरी के रहने वाले रवेंद्र सिंह ने तीन लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि वह आरके इंटर प्राइजेज का स्वामी है। उसकी उदयवीर सिंह से जान पहचान थी। उन्होंने अपनी साली शीला कटियार व उसके पति सुरेंद्र कटियार से मुलाकात कराई। शीला ने वर्ष 2018 में आरके ट्रेडर्स नाम की फर्म साझे में स्थापित कराई। फिर अपने पति सुरेंद्र के बैंक खाते से बिना किसी ब्याज के फर्म के बैंक खाते में दो किश्तों में आठ लाख रुपये ट्रांसफर कराए थे। इसके बदले में उन्होंने बतौर सिक्योरिटी दो चेक ले लिए। रुपये वापस करने के बाद भी चेक वापस नहीं किए जा रहे हैं। धोखाधड़ी करके उसके खाते से छह लाख रुपये निकालने की कोशिश की है, पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।