{"_id":"65cdfb897d0f1ae25c03184b","slug":"after-family-dispute-farmer-commits-suicide-by-cutting-himself-off-from-a-goods-train-badaun-news-c-123-1-bdn1001-113496-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: गृह क्लेश के बाद किसान ने मालगाड़ी से कटकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: गृह क्लेश के बाद किसान ने मालगाड़ी से कटकर जान दी
विज्ञापन
आसफपुर में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत के बाद घटना स्थल पर जांच करती पुलिस। संवाद
गांव से कुछ दूर रेल पटरी पर पड़ा मिला शव, परिवार में कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। थाना फैजगंज थाना क्षेत्र के गांव आसफपुर निवासी सोनू मौर्य (50) पुत्र नन्नू मौर्य ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका शव गांव से कुछ दूर रेल की पटरी पर पड़ा मिला।
परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह खाना खाने के बाद सोनू खेत पर जाने की कहकर घर से गए थे। कुछ देर बाद ग्रामीणों से उनका शव पटरी पर पड़ा होने की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे। सोनू के दो बेटियां और एक बेटा है। परिवार वाले आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर रहे। दूसरी ओर गांव के लोग दबी जुबान में गृह क्लेश में आत्महत्या की बात कह रहे हैं।
थानाध्यक्ष वेदपाल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। उनके बेटे ने पोस्टमार्टम कराने के लिए लिखित में दिया। जिसपर शव जिला मुख्यालय भेजा गया है। जांच की जा रही है।