{"_id":"68a38982a6a6762967011500","slug":"after-a-dispute-the-wife-left-the-house-the-hurt-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-badaun-news-c-123-1-bdn1011-145295-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाद के बाद पत्नी घर से गई, आहत युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाद के बाद पत्नी घर से गई, आहत युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
मोहम्मद इलियासपता- बिनावरपिता- अब्बास अलीजन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में गृहकलह से आहत एक युवक ने कमरे में फंदे से लटककर अपनी जान से दे दी। युवक की पत्नी विवाद के बाद बिना बताए घर से चली गई थी।
गांव फिरोजपुर निवासी वीरबाबू (30) मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार दोपहर वीरबाबू का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वीरबाबू की पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। इसी बीच वीरबाबू ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले। तब परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।
परिजन उनके कमरे में पहुंचे। जहां कुंडे में लगाए फंदे से उनका शव लटक रहा था। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग व पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
सोमवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे वीरबाबू के छोटे भाई सत्यप्रकाश ने बताया कि घटना के समय वह पत्नी को दवा दिलाने शहर आए थे। इसी बीच उनके भाई व भाभी के बीच विवाद हुआ। भाभी कहां गई है, अब तक पता नहीं चला है। बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।