{"_id":"689a46de432a1d9f180ddcac","slug":"advocate-and-burqa-clad-woman-travelling-in-a-car-were-mistreated-in-the-style-of-haideri-dal-badaun-news-c-123-1-bdn1011-144945-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हैदरी दल के अंदाज में कार सवार अधिवक्ता व बुर्कानशी महिला से बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हैदरी दल के अंदाज में कार सवार अधिवक्ता व बुर्कानशी महिला से बदसलूकी
विज्ञापन
बदायूं। बरेली के हैदरी दल के अंदाज में वजीरगंज के युवकों ने सरेराह कार सवार एक अधिवक्ता व बुर्कानशी महिला के साथ बदसलूकी की। महिला पर बुर्का उतराने का दबाव बनाया। अधिवक्ता से मोबाइल व कार की चाबी छीन ली। आरोपी अधिवक्ता को ब्लैकमेल करने लगे। विरोध जताने पर आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। अधिवक्ता ने पुलिस को तहरीर दी। लेकिन तीन दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव मुड़िया धुरैकी निवासी हरिओम शर्मा 26 जुलाई की दोपहर अपनी कार से सैदपुर से बगरैन जा रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें एक वादकारी परिचित महिला मिल गई। महिला ने उन्हें लिफ्ट मांगी। इस पर उन्होंने बुर्कानशी महिला को लिफ्ट दे दी। इसी बीच तीन बाइकों से छह युवक उनकी कार का पीछा करने लगे। बाइक सवार युवकों ने अधिवक्ता की कार को सैदपुर इलाके में घेर लिया। इसके बाद अधिवक्ता के कार से चाबी निकाल ली और उनकी वीडियो बनाने लगे। अधिवक्ता ने युवकों से मोबाइल का कैमरा बंद करने को लगा। युवकों ने इसी बीच उनका मोबाइल छीन लिया। अधिवक्ता की काफी मिन्नतें करने के बावजूद युवकों ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद महिला पर बुर्का उतारने व उनके परिजनों का नंबर देने का दबाव बनाने लगे। वायरल वीडियो में युवक कहते दिख रहा है कि महिला उनके समुदाय की है और अधिवक्ता दूसरे समुदाय के है। इसी बीच महिला ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अधिवक्ता से धक्कामुक्की करने लगे। युवकों ने अन्य लोगों को बुला लिया। इससे अधिवक्ता उनके आगे मजबूर हो गए। आरोपी उन्हें पकड़कर बगरैन पुलिस चौकी ले गए। जहां युवकों के बुलाने पर एक जनप्रतिनिधि पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस पर दबाव बनाया और अधिवक्ता से समझौतानामा लिखवा दिया। इसके बाद अधिवक्ता चले गए।
ब्लैकमेल के बाद वीडियो को किया वायरल
अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने जनप्रतिनिधि के कहने पर फौरी तौर पर समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए थे। इसका आरोपियों ने फायदा उठाया। आरोपियों ने उनकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी। ब्लैकमेल करने लगे। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की बात कहीं। इस पर आरोपियों ने उनका वीडियो वायरल कर दिया।
विज्ञापन
दोबारा तहरीर देने पर भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
वीडियो वायरल होने के बाद अधिवक्ता ने नौ अगस्त को पुलिस को छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि जनप्रतिनिधि के इशारे पर आरोपियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। वजीरगंज इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।