फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ADO Panchayat's younger son shot and killed his elder brother

Budaun Crime: एडीओ पंचायत के छोटे बेटे ने बड़े भाई को मारी तीन गोलियां, हुई मौत; मामूली बात को लेकर हुआ विवाद

Fri, 13 Dec 2024 01:25 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 13 Dec 2024 01:25 PM IST
सार

शुक्रवार सुबह एडीओ पंचायत के दो बेटों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने बड़े भाई को ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी। जिससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
ADO Panchayat's younger son shot and killed his elder brother
घटनास्थल पर मौजुद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के मोहल्ला चौधरी सराय में शुक्रवार सुबह एडीओ पंचायत के दो बेटों में मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल से युवक ने बड़े भाई को ताबड़तोड़ तीन गोली मार दी। जिससे  उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय निवासी एडीओ पंचायत खालिद के छह बेटे हैं। शुक्रवार को सुबह 10 बजे बेटे आदिल के दो दोस्त घर पर आ गए। वह दोस्तों के साथ जाने के लिए नहाने की तैयारी करने लगा। यह बात आदिल के बड़े भाई अमन को पता चली तो उसने छोटे भाई को धमकाते हुए दोस्तों के साथ न जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया। आदिल पिता की घर में रखी लाइसेंसी पिस्टल निकाल लाया और बड़े भाई अमन को एक के बाद एक तीन गोली मार दी। 
विज्ञापन


इससे अमन की मौके पर मौत हो गई। गोली लगने के बाद वह दरवाजे पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अमन को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। आरोपी आदिल घटना को अंजाम देने के बाद मौके से भाग गया। घटना के बाद एडीओ के घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed