फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Administration formed team, survey will be done of flood affected places

Budaun News: प्रशासन ने टीम की गठित, बाढ़ प्रभावित स्थानों का होगा सर्वे

Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Administration formed team, survey will be done of flood affected places
सहसवान के खागी नगला में घटा बाढ़ का पानी खेत में फसलें हुई खराब। संवाद
राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी- कर्मचारी रहेंगे शामिल
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बदायूं। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आने पर अधिकारियों से लेकर ग्रामीणों तक ने कुछ राहत की सांस ली है। ऐसे में अब प्रशासन ने आवासीय, कृषि जमीन कटने और खराब हुई फसल का सर्वे कराने के लिए टीम का गठन किया है, जिसमें राजस्व और कृषि विभाग के अधिकारी, कर्मचारी शामिल होंगे। वे सर्वे कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देंगे। उसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।
जिले में बाढ़ की वजह से चार तटबंध को अति संवेदनशील घोषित चल रहे थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से लगातार पानी कम होने से अधिकारियों ने राहत की सांस ली थी। वहीं मंगलवार को गंगा खतरे के निशान से नीचे आ गई। ऐसे में अति संवेदनशील चल रहे चंदनपुर हुसैनपुर तटबंध को बुधवार को अब संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन

बाढ़ की वजह से दातागंज के लालपुर खादर, कुंडरा मजरा, जलेबी नगला, शेरपुर, पट्टी बिजा समेत अन्य कई गांव, उसहैत में बेहटी, कमले नगला, कदम न गला, रैपुरा, असमया रफतपुर, ठाकुरी नगला, जटा, प्रेमी नगला, जसवंत नगला, कमलू नगला समेत अन्य गांव, सहसवान के खागी नगला, वीर सहाय नगला, परशुराम नगला, भमरोलिया, खरकबारी मानपुर, धापड़, तौफी नगला आदि गांव के किसानों की हजारों बीघा धान, मक्का, मूंगफली की फसल किसानों को बर्बाद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन ने अभी इस संबंध कोई सर्वे नहीं कराया है, लेकिन पानी कम होने से अब प्रशासन ने सर्वे कराने के लिए टीम का गठन किया है। यह टीम सर्वे कर अपनी रिपोर्ट डीएम को देगी। उसके आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

-
बोले किसान-
चार बीघा मक्का की फसल थी। पानी भर जाने के कारण उसमेें कीड़ा लग गया, जिससे वह खराब हो गई।
-सतेंद्र, बेहटी
-
आठ बीघा मूंगफली की फसल सूड़ी लग जाने के कारण वह पूरी तरह से नष्ट हो गई। ऐसे में परिवार के भरण पोषण का साधन खत्म हो गया है। -उर्वेश यादव, बेहटी


----------

सहसवान के खागी नगला में घटा बाढ़ का पानी खेत में फसलें हुई खराब। संवाद

सहसवान के खागी नगला में घटा बाढ़ का पानी खेत में फसलें हुई खराब। संवाद

सहसवान के खागी नगला में घटा बाढ़ का पानी खेत में फसलें हुई खराब। संवाद

सहसवान के खागी नगला में घटा बाढ़ का पानी खेत में फसलें हुई खराब। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed