{"_id":"59271f834f1c1b260c53664a","slug":"adg-review-that-law-order-how-to-screw","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पेंच कसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, पेंच कसे
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं
Updated Fri, 26 May 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
adg
- फोटो : amar ujala
थानेदारों को बिना किसी दबाव में काम करने का आदेश
बरेली जोन के एडीजी ब्रजराज ने गुरुवार को बदायूं पहुंच कर जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। पुलिस लाइंस सभागार में हुई बैठक के दौरान उन्होंने सभी थानेदारों को निर्देशित किया कि अपराधियों के खिलाफ बिना किसी दबाव के कार्रवाई करें। किसी भी हालत में कानून व्यवस्था खराब नहीं होनी चाहिए।
बरेली जोन के एडीजी ब्रजराज गुरुवार दोपहर बदायूं पहुंचे। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर अफसरों के पेंच कसे। एसएसपी प्रकाश चंद्र से कहा कि जो थानेदार अपराध नियंत्रण में कामयाब न हों उनको तुरंत हटा दिया जाए। एडीजी ने पुराने मामलों में जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के साथ सख्ती से पेश आया जाए। जिले में अवैध धंधे किसी दशा में नहीं होने चाहिए। बैठक में एसएसपी चंद्र प्रकाश, समेत एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी सर्किल के सीओ और सभी एसओ मौजूद रहे।