फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Add colors... Devotees played Holi with Gulal along with Khatu Naresh.

Budaun News: रंग डालो रे... खाटू नरेश संग भक्तों ने गुलाल से खेली होली

Wed, 20 Mar 2024 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Add colors... Devotees played Holi with Gulal along with Khatu Naresh.
उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में जुटे भक्त।  संवाद
उझानी। आमलकी (रंगभरनी) एकादशी पर बुधवार को खाटू नरेश श्याम बाबा मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। बदायूं और बरेली समेत आसपास के कस्बों से पहुंचे श्याम भक्तों ने पहले खाटू नरेश का निशान (पताकाएं) अर्पित कीं, फिर गुलाल से होली खेलते हुए सभी सराबोर हो गए। पूजा-अर्चना के दौरान श्याम बाबा का भी गुलाल से तिलक किया गया। शृंगार आरती में जय श्री श्याम के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर जजपुरा के समीप स्थित श्याम बाबा के मंदिर में मत्था टेकने के लिए तड़के से श्याम भक्तों की टोलियों का निकलना शुरू हो गया। उझानी के अलावा बिल्सी, बदायूं, बिसौली, वजीरगंज, बिनावर, सहसवान, दहगवां आदि से भक्तों की कई टोलियां पैदल चलकर मंदिर तक पहुंचीं। टोलियों में शामिल अधिकतर भक्त श्याम आस्था के प्रतीक निशान लहराते हुए नजर आए। कुछेक टोलियों के साथ डीजे साउंड सिस्टम भी दिखा। श्याम भजनों पर झूमते भक्तों ने गुणगान भी किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में निशान अर्पित किए जाने का दौर दोपहर बाद तक चला। श्याम बाबा के दर्शन के बाद भक्तों ने प्रसाद चढ़ाया। फिर मत्था टेक कर गुलाल से होली खेली। होली खेलते हुए सभी भक्त सराबोर हो गए। शृंगार आरती भी हुई। प्रमुख महंत अजय कुमार मित्तल ने श्याम बाबा का पूजन किया। अमित मित्तल, दीपक गर्ग, धीरज मित्तल, अशोक गर्ग, अमित अग्रवाल, राघवेंद्र वर्मा, श्याम वार्ष्णेय, संजय मित्तल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




भंडारे में श्याम भक्तों ने पाया सब्जी-पूड़ी का प्रसाद
उझानी। एकादशी पर सेवादारों ने श्याम भक्तों की सेवा-सत्कार में कहीं पर भी कसर नहीं छोड़ी। श्याम भक्तों को सब्जी-पूड़ी का प्रसाद बांटा गया। कुछेक भक्तों ने खीर भी बनवाई। मिठाई के अलावा फल भी बांटे गए। बाजार से होकर निकली निशान यात्रा में शामिल भक्तों को रास्ते में जलपान कराया गया। उनका फूलों से स्वागत किया गया। छुइया मंदिर पर भी भक्तों का स्वागत करने के लिए लोग जुटे। संवाद


पुलिस ने बैरियर लगाकर रोके वाहन
उझानी। हाईवे पर खाटू श्याम मंदिर के सामने श्याम भक्तों की खासी भीड़ की वजह से आवागमन सुचारू रखने के लिए कोतवाली पुलिस को भी अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। पुलिस ने मंदिर साइड वाली सड़क पर उझानी और बदायूं की तरफ सुबह में ही बैरियर लगा दिया। दूसरी साइड से वाहनों की आवाजाही जारी रखी गई। पूर्वाह्न में कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा। संवाद

उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में जुटे भक्त।  संवाद

उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में जुटे भक्त।  संवाद

उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में जुटे भक्त।  संवाद

उझानी में खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में जुटे भक्त।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed