फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Action will be taken if parties are held in hotels without permission: SSP

बिना अनुमति के होटलों में हुई पार्टी तो होगी कार्रवाई : एसएसपी

Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 29 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if parties are held in hotels without permission: SSP
डॉ. बृजेश कुमार सिंह। एसएसपी
बदायूं। नए साल के जश्न में दो दिन बचे हैं। इससे पहले ही होटलों-रेस्तरां में तैयारी शुरू हो गई हैं। इसको देखते हुए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। बताया है कि नए साल के जश्न से पहले होटलों-रेस्तरां संचालकों को आयोजन की अनुमति लेनी होगी। पुलिस सड़कों पर भी चेकिंग करेगी। जश्न के नाम पर हुड़दंग करने वालों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की जाएगी। होटलों में बिना लाइसेंस शराब की बिक्री पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को होटलों एवं अन्य स्थानों पर विभिन्न मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होते हैं। सभी थानों प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कि पुलिस सड़क पर तेज गति में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करे। सड़क पर वाहन नहीं खड़े कराए जाएंगे। रात 10 बजे के बाद डीजे नहीं बजाने दिया जाएगा।
विज्ञापन


कोई भी आयोजन सड़क रोककर नहीं करने दिया जाएगा। फायरिंग आदि करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ड्रोन कैमरा भी नहीं उड़ाने दिया जाएगा। जिन होटलों में कपल की एंट्री होगी, वहां पर एकल व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। क्षमता से अधिक लोगों के प्रवेश पर अनुमति को निरस्त कर दिया जाएगा। आयोजन के लिए फायर एनओसी भी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed