फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   action against encroachment

लालपुल के पास अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी

Thu, 31 Dec 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Thu, 31 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के सहयोग से पालिका ने ढहाया अतिक्रमण
विज्ञापन


शराब सहित तीन दुकानें तोड़ते वक्त हुई नोकझोंक


गुरुवार दोपहर करीब एक बजे पालिका ईओ ललतेश सक्सेना के नेतृत्व में नगर पालिका और लालपुल चौकी इंचार्ज के साथ लालपुल पहुंच गए। पालिकाकर्मियों ने बड़ी ज्यारत से जेसीबी द्वारा निर्माण को ढहाना शुरू दिया, जो चौधरी सराय चौराहा तक चलाया गया। जेसीबी ने लाल बस्ती के पास स्थित शराब की दुकान तोड़ दी। साथ ही अन्य तीन दुकानें तोड़ दीं तो वहां लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसपर ईओ की नोकझोंक भी हो गई।

एक डीसीएम गाड़ी जब्त कर ली गई, जो दो महीने से पेट्रोल पंप के सामने रोड पर खड़ी थी। इससे वहां पर जाम लग रहा था। सड़क पर मार्बल, टायल्स और पत्थर रखने वालों को सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया। फुटपाथ घेरकर समोसे की दुकान लगाने वाले की भट्ठियां तोड़ दीं। साथ ही आगे फुटपाथ पर दुकान न लगाने की चेतावनी दी गई। इसके साथ फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों के चालान काटकर दोबारा दुकान न लगाने के निर्देश दिए गए। अतिक्रमण हटाने वालों में सफाई निरीक्षक मुकेश, आवेश कुमार, ड्राफ्ट्समैन शरीफ, सफाई नायक और उनका सफाई गैंग मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed