फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   acident

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, दोस्त घायल

Mon, 14 Mar 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
acident
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव कंधरपुर के नजदीक शनिवार रात एक वाहन की टक्कर से 26 वर्षीय सूरज की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया। दोनों लोग शादी की दावत खाकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उनके साथ हादसा हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चितौरा निवासी सूरज शनिवार को बहजोई के श्रीनगर कनैटा निवासी अपने दोस्त जगदीप के साथ एक दोस्त की शादी में नरैनी चौराहे के नजदीक गांव आए थे। दोनों दोस्तों ने शाम को शादी में खाना खाया। बरात में मौजूद रहे। जयमाला कार्यक्रम के बाद दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। उस दौरान वे हेलमेट नहीं लगाए थे। बताते हैं कि उनकी बाइक कंधरपुर गांव के नजदीक पहुंची थी। तब किसी वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सूरज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जगदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे लोगों ने हादसे को देखकर पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। जगदीप को जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने रविवार दोपहर सूरज के शव का पोस्टमार्टम करा दिया।
विज्ञापन

----
सड़क हादसे में साइकिल सवार जख्मी
बिल्सी। गांव कुदरनी निवासी राजेश कुमार ने रविवार दोपहर पुलिस को सूचना दी कि उसका भाई राजू बिजनौर-बदायूं हाईवे स्थित एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह बिल्सी नगर से साइकिल से जा रहा था। तभी पीछे से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी साइकिल को टक्कट मार दी। इससे राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed