{"_id":"5edbd42b8ebc3e90a24a78d6","slug":"acid-attack-on-teenager-in-nathu-village-of-alapur-in-protest-against-molestation-scorching-badaun-news-bly4083654182","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध में अलापुर के नैथू गांव में किशोरी पर तेजाब डाला, झुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध में अलापुर के नैथू गांव में किशोरी पर तेजाब डाला, झुलसी
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर के ग्राम नैथू में छेड़खानी का विरोध करने पर चार शोहदों ने पंद्रह वर्षीय किशोरी को तेजाब डालकर जलाने की कोशिश की। आरोपियों ने किशोरी के पिता को भी पीटा। बरेली में इलाज करा रही किशोरी की शिकायत पर डीआईजी ने पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस के चार युवक लगातार घर से निकलते ही उस पर तंज कसते और छेड़छाड़ करते। यह बात उसने परिवार में बताई। पिता ने जब युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने चार जून की शाम उनकी पिटाई कर दी। इसकी पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार सुबह 11 बजे के लगभग किशोरी अपने घर में मवेशियों को चारा डाल रही थी। तभी चारों आरोपी उसके घर में घुस आए और उस पर तेजाब से हमला कर दिया। तेजाब उसकी गर्दन व हाथ पर गिरा। उसकी चीख सुनकर लोग दौड़े तो युवक वहां से भाग लिए। परिजन किशोरी को आनन-फानन बरेली ले आए, जहां उसका प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया गया। यहां परिजनों ने डीआईजी से शिकायत की। उनके निर्देश पर शनिवार शाम परिजन अलापुर पुलिस के साथ किशोरी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका मेडिकल परीक्षण किया।