Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused's Family Encroaches Upon 40-Bigha Government Pond

Budaun News: 40 बीघा सरकारी तालाब पर आरोपी के परिवार का कब्जा

Mon, 16 Mar 2026 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused's Family Encroaches Upon 40-Bigha Government Pond
एचपीसीएल प्लांट के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।। संवाद
बदायूं। सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में 12 मार्च को घुसकर दो अधिकारियों को गोली मारने के आरोपी अजय प्रताप सिंह और उसके परिवार ने सत्ता का सहारा लेकर गांव के दो तालाबों, जो करीब 40 से 45 बीघा में कागजों में दर्ज हैं, पर कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही किसुनी महेरा जाने वाला 40 फुट के रोड पर भी कब्जा कर रखा है। वहीं बंजर दर्ज भूमि पर 40 से 50 दुकानें बनाकर आरोपी के परिवार वालों ने पूरा मार्केट बसा लिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आरोपी का परिवार क्षेत्र में वर्चस्व रखता है। उनके सामने गांव का कोई व्यक्ति मुंह खोलने को तैयार नहीं होता। यही वजह रही कि आज तक किसी ने इस परिवार के खिलाफ कोई शिकायत तक दर्ज नहीं कराई। जब दो अधिकारियों की हत्या प्लांट के अंदर हो गई तो तहसील प्रशासन ने अपनी गर्दन बचाने के लिए छह दुकानों व मकान को चिह्नित कर नोटिस तक की कार्रवाई कर दी। बावजूद इसके तीन दिन बीतने के बाद भी कोई कठोर कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



प्लांट से निकाले जाएंगे सैजनी गांव के कर्मचारी
एचपीसीएल के अधिकारियाें ने कर्मचारियों को रखने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि सैजनी गांव के जो भी कर्मचारी संदिग्ध भूमिका में हैं और प्लांट में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से काम कर रहे थे, उन सभी को निकालकर नए कर्मचारी बाहर के नियुक्त किए जाएं। इसको लेकर भी क्षेत्र में चर्चाएं जोरों पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि आरोपी के परिवार के अलावा कुछ रिश्तेदार भी प्लांट में नौकरी करते पाए गए हैं। इसी के साथ ही गांव के तमाम लोग प्लांट में नौकरी करते आ रहे थे। घटना के बाद एचपीसीएल के अधिकारियाें ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो यह मामला खुलकर सामने आ गया। यह भी पता लगा है कि 20 से अधिक कर्मचारी बिना ड्यूटी किए ही वेतन पा रहे थे। अब ऐसे लोगों पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को उन्हें प्लांट से निकालने के आदेश दिए हैं।


बुलडोजर की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी का परिवार स्टे आर्डर लाने की तैयारी में
आरोपी की मकान दुकान चिह्नित होने के बाद भी प्रशासन ने बुलडोजर की कार्रवाई नहीं की है। लोगों का आरोप है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न करके उसे स्टे आर्डर लाने का मौका दिया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी भले ही जेल में है, लेकिन पैरवी करने वाले लोग भाग-दौड़ कर रहे हैं। बुलडोजर की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी का परिवार कोर्ट से स्टे आर्डर लाने की फिराक में है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि तहसील प्रशासन कार्रवाई करने में अब भी लीपापोती कर रहा है। इसका उदाहरण रविवार देर शाम तक बुलडोजर की कार्रवाई न होना है। लोगों की मांग है कि आरोपी के बनाए मकानों और दुकानों की जांच कर उन पर कठोर कार्रवाई की जाए।



अवैध कब्जा करने वाले दस लोगाें को दिए नोटिस
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान व दुकान बना लेने वाले सैजनी के दस लोगों को नोटिस दिए गए हैं। तीन दिनों में अगर सही जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। लोगों का कहना है कि अगर गहनता से जांच कर कार्रवाई की कई तो 50 से अधिक लोगों के घर व दुकानों पर बुलडोजर चल सकता है।


सैजनी गांव के बहुत से लोगों ने बंजर पड़ी जमीनों पर कब्जा कर मकान और दुकानें बना ली हैं। फिलहाल, चिह्नित किए गए ऐसे 10 लोगों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। तीन दिनों में अगर उचित जवाब नहीं मिला तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। - धर्मेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम, दातागंज

एचपीसीएल प्लांट के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।। संवाद

एचपीसीएल प्लांट के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।। संवाद

एचपीसीएल प्लांट के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।। संवाद

एचपीसीएल प्लांट के बाहर तैनात पुलिस कर्मी ।। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed