{"_id":"6ad7b42fb42979bcee0a6e10","slug":"accused-wanted-in-a-case-of-firing-and-assault-apprehended-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175899-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को दबोचा
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने फायरिंग और मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसआई रामसेवक राठौर ने बताया कि क्षेत्र के गांव बैन निवासी हरीश चंद्र सिंह ने 16 जुलाई को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस दो आरोपियों केहर सिंह और उदय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी मोहित कुमार सिंह निवासी गांव बैन को बिल्सी नगर के बदायूं अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है। सीओ आलोक सिद्धू के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी को कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद