फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of spiking tea with intoxicating pills; threatened at gunpoint.

Budaun News: चाय में नशीली गोलियां मिलाने का आरोप, तमंचा दिखाकर धमकाया

Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of spiking tea with intoxicating pills; threatened at gunpoint.
बिसौली। पंजाब से तीन बच्चों के साथ ससुराल लौटी विवाहिता ने जेठ पर चाय में नशीली गोलियां मिलाने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर देवर ने तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता ने जेठ, देवर और पति पर घर से निकालने का आरोप लगाया है। थाने पर सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पीड़िता ने सीओ बिसौली से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव पाठकपुर निवासी हृदेश कुमारी ने सीओ बिसौली को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह पंजाब में मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण करती है। सात अक्टूबर को वह बच्चों के साथ ससुराल लौटी थी। आरोप है कि उसी शाम करीब सात बजे जेठ ने उसके लिए चाय बनाई और उसमें नशीली गोलियां मिला दीं। संदेह होने पर उसने विरोध किया और चाय का कप जमीन पर गिरा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि चाय फैलने पर उसमें से गोलियां बाहर निकल आईं। पीड़िता के मुताबिक, घटना की जानकारी पति को दी। आरोप है कि उसने भी उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना है कि पति, जेठ, देवर और सास-ससुर ने उसे तीनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया है। सीओ बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि महिला के शिकायती पत्र की जांच पुलिस से कराई जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed