फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of shooting each other after a fight

Budaun News: मारपीट के बाद एक-दूसरे पर गोली चलाने का आरोप

Sun, 08 Sep 2024 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of shooting each other after a fight
दायूं। पुरानी रंजिश में दो पक्षों में शनिवार देर रात मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गोली मारने का आरोप लगाया है। मेडिकल में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। देर शाम तक किसी ने थाना पुलिस को तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव खिरकिन नगला निवासी एक पक्ष रामगुलाम का कहना है कि शनिवार रात करीब आठ बजे दवा लेकर बाइक से घर लौट रहे थे कि पुरानी रंजिश के चलते उनको रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के ही आठ-दस लोगों ने घेर लिया। जान बचाने के लिए वह भागे तो आरोपियों ने गोली चला दी। आरोपियों ने तीन गोली मारीं, लेकिन लगी एक भी नहीं। आसपास के लोगों ने चीख पुकार सुनी तो शोर मचा दिया। जिस पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष के उमेश का कहना है कि वह बाइक से घर लौट रहा था कि गांव के बाहर ट्यूबवेल के पास रामगुलाम ने उसकी बाइक रोककर उस पर फायर कर दिया। उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रात में ही दोनों पक्षों का मेडिकल कराया जिसमें मारपीट में चोटें आना पाया गया है। किसी को गोली नहीं लगी है। मामला पुरानी रंजिश को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया है। गोली लगने की बात सामने नहीं आई है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। -केके तिवारी, सीओ दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed