फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of murder Life imprisonment , fines

कत्ल के आरोपी को उम्रकैद, जुर्माना

Mon, 06 Apr 2015 08:25 PM IST
badaun
badaun Updated Mon, 06 Apr 2015 08:25 PM IST
विज्ञापन

न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश षष्टम एसएन त्रिपाठी ने कत्ल के मामले में आरोपी राजू पुत्र ताराचंद्र मौर्य को उम्रकैद सहित चालीस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। जुर्माने की राशि में से मृतक की पत्नी को 70 फीसदी रकम बतौर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

घटना थाना वजीरगंज क्षेत्र की है। वादी धीरजपाल सिंह पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी सिंगथरा थाना वजीरगंज ने 31 अक्तूबर 2011 को एक लिखित तहरीर दी। जब वह अपने खेत पर समय करीब 12 बजे गया, तो उसने देखा की उसके खेत में एक अज्ञात लाश पड़ी है, जिसके शरीर पर गोलियों के निशान है। लाश की पहचान नहीं हो पा रही है। बीती रात इस अज्ञात व्यक्ति को किसी ने गोली मार कर हत्या कर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अज्ञात लाश का पोस्टमार्टम कराकर दो नवंबर 2011 को अज्ञात लाश की सूचना समाचार पत्रों में दी। जिसके जरिए मृतक के भाई जमील अहमद ने थाने पर जाकर पैंट व चप्पलों से पहचान भाई फिरोज के रूप में की थी। विचारण के दौरान मृतक फिरोज के भाई जमील अहमद ने कहा कि उसके भाई फिरोज को 30 अक्तूबर 2011 को अभियुक्त राजू व अन्य सुबह दस बजे घर से बुलाकर ले गए। फिरोज ने उधार के पैसे वापस मांगे तो फिरोज के न तो पैसे लौटाए और न ही उसको जमीन मकान पर कब्जा दिया।
विज्ञापन

अभियुक्तों ने उसके भाई को घर से ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। बता दें इस मामले में अभियुक्त राजू के अलावा अभियुक्तगण नेमपाल, छत्रपाल व अनिल को 13 अगस्त 2013 को सजा हो चुकी है। जज श्री त्रिपाठी ने अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी रामेश्वरी और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की बहस सुनने के बाद आरोपी राजू पुत्र ताराचंद्र मौर्य निवासी मोहल्ला बद्री प्रसाद कॉलोनी बिसौली को दोषी मानते हुए उम्रकैद सहित चालीस हजार रुपये का जुर्माना ठोका।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed