फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accused of attempted murder who escaped from police station arrested after two days in Budaun

बदायूं: थाने से भागा हत्या की कोशिश का आरोपी दो दिन बाद गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

Thu, 10 Sep 2026 06:19 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 10 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस थाने से फरार 25 हजार का इनामी सुरजन सिंह यादव बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे तमंचा और कारतूस के साथ पकड़ा है। 

विज्ञापन
Accused of attempted murder who escaped from police station arrested after two days in Budaun
आरोपी सुरजन सिंह यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाने से सोमवार को पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ हत्या की कोशिश का आरोपी 25 हजार का इनामी सुरजन सिंह यादव बृहस्पतिवार को शेखूपुर रेलवे लाइन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस रिकार्ड के अनुसार आरोपी पर हत्या की कोशिश, मारपीट, धमकी और अन्य धाराओं में छह मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइंस थाने में वर्ष 2025 में दर्ज हत्या के प्रयास में नामजद आरोपी सुरजन सिंह यादव काफी समय से फरार चल रहा था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने बीते सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस थाने में उससे पूछताछ कर रही थी। इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। थाने से आरोपी के फरार होने के बाद एसएसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक सचिन यादव, आरक्षी सतेंद्र कुमार और सनी वर्मा को निलंबित कर दिया था। 
विज्ञापन


एसएसपी ने घोषित किया था 25 हजार रुपये का इनाम 
मंगलवार को एसएसपी ने आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। जिसके बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी गिरफ्तारी में दबिश दे रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फिरोजपुर इकलहरी निवासी आरोपी सुरजन सिंह यादव को शेखूपुर रेलवे लाइन के पास से तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि आरोपी को दोपहर में न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed