{"_id":"6a2b0a3fba0f7820bd076590","slug":"accused-arrested-with-stolen-jewellery-and-190-lakh-in-cash-badaun-news-c-123-1-bdn1038-165973-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चोरी के 1.90 लाख रुपये और जेवर सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चोरी के 1.90 लाख रुपये और जेवर सहित आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी ग्रामीण ह्देश कठेरिया संवाद
बदायूं। बिसौली में बीते मंगलवार को खाटू श्याम कॉलोनी में लाखों रुपये की चोरी होने के मामले का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा करने का दावा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.90 लाख रुपये और चांदी के आभूषण एवं सिक्के बरामद हुए हैं।
एसपी (ग्रामीण) हृदयेश कठेरिया ने बृहस्पतिवार की शाम पुलिस लाइन में घटना का अनावरण करते हुए बताया कि खाटू श्याम कॉलोनी निवासी व्यापारी विपिन शर्मा मंगलवार दोपहर पत्नी के साथ किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरु की थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर गठित टीमों ने जांच के दौरान बृहस्पतिवार को ग्राम खजुरिया के निकट से रवि कुमार सिंह उर्फ सिट्टू (30) निवासी दबतोरी थाना बिसौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी के 1,90,400 रुपये, एक जोड़ी चांदी के कड़े, एक जोड़ी चांदी की पायल और तीन चांदी के सिक्के बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने खाटू श्याम कॉलोनी स्थित मकान का ताला तोड़कर अलमारी से नकदी और जेवर चोरी किए थे। वह करीब 20 हजार रुपये खर्च कर चुका था, 20 हजार रुपये अपने बैंक खाते में जमा कर दिए थे। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।