फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accusation of sexually exploiting a young woman under the pretext of getting a pension sanctioned.

Budaun News: पेंशन बनवाने का झांसा देकर युवती का यौन शोषण करने का आरोप

Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Accusation of sexually exploiting a young woman under the pretext of getting a pension sanctioned.
बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र की एक युवती ने मां की पेंशन बनवाने का झांसा देकर ब्लॉक के बाबू पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। अब आरोपी उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। थाना पुलिस से न्याय न मिलने पर उसने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई। अभी इस प्रकरण में केस दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन


युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया है कि ब्लॉक में तैनात एक बाबू ने मां की पेंशन बनवाने का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए गए। आरोप है कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका यौन शोषण किया।
विज्ञापन

युवती का कहना है कि उसने नौ जून को इस्लामनगर थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया, लेकिन अगले दिन दबाव बनाकर उससे जबरन समझौता करा दिया, इसके बाद पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया। युवती का आरोप है कि आरोपी और उसके सहयोगी अब भी उसे और उसके परिवार को धमका रहे हैं। विरोध करने पर झूठे केस में फंसाने, जान से मारने और गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है। उसने एसएसपी से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, जबरन कराए गए समझौते को निरस्त करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





मामला संज्ञान में है। जांच में प्रकरण संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अन्य बिंदुओं पर जांच अभी की जा रही है। जांच में जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपी पर कार्रवाई होगी। - आलोक सिद्दू, सीओ बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed