फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Accountant held hostage in room and beaten, report on three including executive engineer

Budaun News: लेखाकार को कमरे में बंधक बनाकर की मारपीट, अधिशासी अभियंता समेत तीन पर रिपोर्ट

Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 01 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accountant held hostage in room and beaten, report on three including executive engineer
बदायूं। नलकूप निर्माण खंड कार्यालय में तैनात लेखाकार को अधिशासी अभियंता के इशारे पर दो बाबुओं ने बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने अधिशासी अभियंता समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना 24 दिसंबर की है। आगरा के आवास विकास काॅलोनी के रहने वाले नलकूप विभाग के लेखाकार हृदेश पुष्कर ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 दिसंबर की दोपहर 3:30 बजे नलकूप निर्माण खंड कार्यालय में बिलों को चेक करने गए थे। वहां तैनात बाबू अतुल शर्मा से बिल संबंधी अन्य अभिलेख दिखाने को कहा तो वह अभद्रता करने लगा।
विज्ञापन

वहां मौजूद स्टाफ उग्र हो गया। अतुल शर्मा व रमेश ने अभद्रता करते हुए उन्हें जान से मरने की धमकी दी। बाद में लेखाकार को कार्यालय में ही बंधक बना लिया और मारपीट की गई। करीब एक घंटे बाद बमुश्किल लेखाकार वहां से जान बचाकर निकलकर भागे। बताया जा रहा है कि इस पूरी वारदात को वहां मौजूद शमीम व अन्य लोगों ने देखा है। लेखाकार का आरोप है कि यह घटना अधिशासी अभियंता सुनील चौधरी के कहने पर की गई। पुलिस ने अधिशासी अभियंता व दोनों बाबुओं के खिलाफ सोमवार की शाम को रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से कार्यालय ही नहीं आ रहे लेखाकार
अधिशासी अभियंता सुनील चौधरी ने बताया कि लंबे समय से लेखाकार हृदेश पुष्कर पर तीन खंडों का चार्ज है। वह कभी कार्यालय ही नहीं आते। पिछले दो महीने से वह कार्यालय ही नहीं आए। कई नोटिस भेजे गए। जिस कारण कार्यालय के बिल पास नहीं हो पा रहे हैं। अधिकारियों को भेजी जाने वाली रिपोर्ट भी निल जा रही है। एक दिन लेखाकार आकर बाबुओं से अभद्रता करने लगा। लेखाकार से कोई कुछ न कहें इसलिए दबाव बनाने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया है। इस घटना से अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed