फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accidents on Ganga Dussehra Seven devotees drowned at different ghats in Budaun

गंगा दशहरा पर हादसे: आठ श्रद्धालु नदी में बहे...गोताखोरों ने चार को बचाया, दो के शव बरामद, दो लापता

Thu, 05 Jun 2025 12:20 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 05 Jun 2025 12:20 PM IST
सार

बदायूं जिले में अलग-अलग गंगा घाटों पर गुरुवार को हादसे हो गए। गंगा दशहरा पर स्नान के दौरान आठ श्रद्धालु बह गए, जिनमें चार को बचा लिया गया। एक युवक की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो श्रद्धालु लापता हैं। इनकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
accidents on Ganga Dussehra Seven devotees drowned at different ghats in Budaun
गंगा घाट पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं जिले के अलग-अलग गंगा घाटों पर बृहस्पतिवार को स्नान करने आए आठ श्रद्धालु बह गए। गोताखोरों ने चार श्रद्धालुओं को सकुशल बचा लिया, लेकिन चार डूब गए। करीब दो बजे तक दो के शव गोताखोरों ने गंगा से निकाल लिए थे। वहीं दो की तलाश शाम तक जारी थी।

विज्ञापन


गंगा दशहरा पर कछला गंगा घाट पर कासगंज के थाना गंजडुंडवारा के गांव छितैरा के रहने वाले गौरव (10) पुत्र दानवीर स्नान करने के दौरान डूब रहा था। उसे गंगा में उद्घोषणा कर रही बोट के नाविक गोताखोर ने कूदकर तुरंत बचा लिया। वहीं करीब 11 बजे मुजरिया थाना क्षेत्र के सगराय निवासी किशोरी नीतू (16) पुत्री कैलाश अपनी दादी रामवती व सहेली जगरात्रि (17) पुत्री डोरीलाल के अलावा गांव के ही कुछ लोगों के साथ गंगास्नान के पहुंचीं। गंगा स्नान के दौरान नीतू गंगा में डूब गई। जानकारी पाकर किशोरी के माता-पिता गंगाघाट पहुंचे और उसकी तलाश कराई परंतु कुछ पता नहीं चल सका।   
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: यूट्यूब से सीखा अफसरों का अंदाज, वर्दी पहन फर्जी इंस्पेक्टर बन गया शहजाद, बीवी ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


12 साल के बालक की मौत 
कासगंज के कस्बा सिढ़पुरा निवासी लखन (12) पुत्र धर्मवीर अपनी मां और दादी समेत परिवार के लोगों के साथ यहां पहुंचा। दिन में करीब दो बजे वह स्नान करने के लिए गंगा में कूद गया। गहरे पानी में जाते ही वह डूबने लगा। यह देख चीख-पुकार मच गई। गोताखोर उसकी तलाश में गंगा में कूदे। करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। किशोर का शव देखते ही परिवार के लोग बेसुध हो गए। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।

दातागंज में युवक की मौत 
उधर, दातागंज थाना क्षेत्र के बेला डांडी रामगंगा घाट पर सुबह करीब दस बजे दातागंज के वार्ड चार का रहने वाला अमन (18) पुत्र ठाकुरदास अपने दोस्त अखिलेश व रामबाबू के साथ स्नान के लिए पहुंचा और घाट से करीब दो सौ मीटर दूर जाकर तीनों स्नान करने लगे। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। नदी किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया तो गोताखोर भागे और गंगा में कूदकर उनको बाहर निकाला। तीनों को सीएचसी दातागंज ले जाया गया, जहां अमन को मृत घोषित कर दिया गया।

उधर, तहसील सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी पूरन का 12 वर्षीय बेटा अन्नू सुबह करीब नौ बजे गांव के ही राजू के साथ गंगा में स्नान के लिए पहुंचा। स्नान के दौरान दोनों बालक गंगा में डूब गए। राजू काे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि अन्नू गंगा की तेज धार में बह गया। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने बताया कि कछला से गोताखोरों को बुलाया गया है। बालक की तलाश जारी है।

डीएम अवनीश राय ने बताया कि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए फिर भी लोग गहरे पानी में चले गए। बच्चों को अभिभावकों को साथ में रहकर स्नान करना चाहिए था। अधिकांश नाबालिग ही डूबे हैं। प्रशासन ने चार को सकुशल निकाल लिया है। दो की तलाश जारी है। दो किशोरों की डूबने से मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed