फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

हादसों में महिला समेत दो की मौत, पांच घायल

Thu, 26 Mar 2015 11:50 PM IST
accident
accident Updated Thu, 26 Mar 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार का दिन हादसों के नाम रहा। उझानी में तीन लोगों की मौत के साथ वजीरगंज और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। वजीरगंज के गांव वनकोटा के पास बोलेरो कार ने बाइक को रौंद दिया। इसमें महिला की मौत हो गई। सिविल लाइंस थाने के गांव गुनौरा वाजिदपुर के पास कार की चपेट में आकर वृद्घ की मौत हो गई।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव गुनौरा वाजिदपुर निवासी भगवंत (70) पुत्र टोड़ी सड़क पार कर रहे थे। उझानी की ओर से आ रही वैगनआर कार ने उनको कुचल दिया। हादसे में भगवंत की मौके पर मौत हो गई। गांव वालों ने कार चालक को मय कार के पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव उदयपुर निवासी शाहीन (35) पत्नी मुबीन अपने देवर सलीम (25) और ढाई साल के पुत्र अयान के साथ बाइक से बदायूं आ रही थीं। बाइक सलीम चला रहे थे। रास्ते में गांव वनकोटा के पास बाइक को बोलेरो कार से रौंद दिया। हादसे में शाहीन की मौके पर मौत हो गई। सलीम और अयान घायल हो गए। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बोलेरो चालक मय कार से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने के गांव रमजानपुर में बाइक फिसलने से दो लोग घायल हो गए। वजीरगंज थाने के गांव उदयपुर निवासी गुलजार (18) पुत्र मोहम्मद अहमद और अरशद (22) पुत्र सालिम रमजानपुर से लौट रहे थे। अचानक उनकी बाइक फिसल गई। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए।

घायल महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा
बदायूं। सिविल लाइंस थाने के गांव दौरी निरोत्मपुर निवासी कुसुमपाल (65) सात मार्च को हादसे में घायल हो गए थे। इनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार को कुसुमपाल की मौत हो गई।


घायल महिला की बरेली में सांसे थमीं
बदायूं। उसहैत थाने के गांव देवकली निवासी बिट्टन (46) पत्नी दुल्हे 19 मार्च को बाइक की टक्कर से घायल हो गई थीं। परिवार वालों ने उनको बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने नौली गांव के राजभान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed