फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सीढ़ियां ढहीं, दबकर गर्भवती महिला की मौत

Sun, 24 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
सौंधामई गांव में महिला की मौत के बाद लगी भीड़। संवाद - फोटो : BADAUN
म्याऊं (बदायूं)। उसावां थाना क्षेत्र के गांव सौंधामई में शुक्रवार रात एक मकान की सीढ़ियां ढह गईं। उसके नीचे दबकर 28 वर्षीय सविता की मौत हो गई। वह सीढ़ियों के नीचे बैठकर खाना बना रही थी। सविता सात माह की गर्भवती थी। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन

हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुआ। उस वक्त सविता (28) पत्नी अरविंद कुमार अपने मकान में सीढ़ियों के नीचे रखे चूल्हे पर खाना बना रही थी। बताते हैं कि उसने चूल्हे पर सब्जी बनने को रख दी थी, फिर झाडू लेकर सफाई करने में जुट गई। इसी दौरान वह सब्जी देखने आई कि तभी अचानक सभी सीढ़ियां टूटकर उसके ऊपर ढह गईं। इससे सविता उसके नीचे दब गई। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिवार और मोहल्ले के लोग आ गए। उन्होंने बमुश्किल सविता को मलबे के नीचे से निकाला। इसके बाद परिवार वाले उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसकी रात करीब एक बजे मौत हो गई। परिवार वाले उसके शव को घर ले आए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सूचना पर तमाम लोग आ गए। परिवार वालों ने बताया कि अरविंद से कविता की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उसका मायका शाहजहांपुर के जैतीपुर थान गांव मदरुआ में है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। इस समय वह सात माह की गर्भवती थी। हादसे की सूचना पर उसके पिता मेघनाद भी पहुंच गए। फिर कविता का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
किसी को आभास नहीं था, टूट जाएंगी सीढ़ियां
जिन सीढ़ियों के नीचे दबकर सविता की मौत हुई, वह पक्की ईंटों की थी। किसी को आभास तक नहीं था कि वह भी गिर सकती हैं। बताते हैं कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद सीढ़ियों के सबसे नीचे बनी चौकी बैठ गई थी, जिससे सीढ़ियों का ऊपरी भाग कमजोर हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed