{"_id":"62d707af7a9cd01a16568ccb","slug":"accident-badaun-news-bly491897391","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के दौरान स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, कुचलकर मिस्त्री के बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के दौरान स्टार्ट हुआ ट्रैक्टर, कुचलकर मिस्त्री के बेटे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। इस्लामनगर चौराहे पर मरम्मत के दौरान अचानक ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया। उससे कुचलकर मिस्त्री के ही नौ वर्षीय पुत्र तल्हा की मौत हो गई। उसने पोस्टमार्टम नहीं कराया, देर रात शव को दफन कर दिया।
हादसा कस्बे के इस्लामनगर चौराहे पर हुआ। नाथ जी मंदिर के नजदीक रहने वाले मिस्त्री महबूब की दुकान हाईवे पर अजनावर गांव के पास है। वह मंगलवार शाम एक किसान का ट्रैक्टर लेकर उसका सेल्फ ठीक कराने के लिए इस्लामनगर चौराहे पर जाहिद मिस्त्री की दुकान पर आया। बताते हैं कि इस दौरान महबूब का नौ वर्षीय बेटा तल्हा भी मौजूद था। महबूब और जाहिद ट्रैक्टर का सेल्फ ठीक करने लगे। तभी अचानक महबूब के हाथ से पेचकस छूटकर सेल्फ पर जा गिरा। इससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और गियर में होने की वजह से आगे चला गया। इस कारण तल्हा संभल नहीं पाया और ट्रैक्टर से कुचल गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मिस्त्री ने इस संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। वह बच्चे के शव को घर ले गया। देर रात उसने शव को दफन कर दिया। बताते हैं कि तल्हा उसका इकलौता बेटा था।