फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

कछला में अस्थि विसर्जन करते समय तीन लोग बहे, एक की मौत

Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
accident
गंगा में डुबकी लगाते समय सुरेश के परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। फुफेरे भाई की अस्थियां विसर्जित करने के लिए बृहस्पतिवार को कछला गंगाघाट पर पहुंचे राजस्थान के दौसा जिले के दो परिवार के तीन लोग बह गए। चीख-पुकार के बाद पहुंचे गोताखोरों ने दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसा गंगाघाट पर पुल के पास हुआ। राजस्थान में दौसा जिले के थाना बांदीकुई के गांव बड़पाली पेचूपाड़ा निवासी सुरेश (30) पुत्र गिरिराज प्रसाद के फुफेर भाई का पिछले महीने निधन हो गया था। वह फुफेर भाई के परिजन के साथ उनकी अस्थियां विसर्जन करने के लिए निजी वाहन से आया था। विसर्जन के दौरान डुबकी लगाते समय सुरेश, उसके रिश्तेदार दौसा जिले में कस्बा सिकंदरा निवासी माझीलाल (45) और छोटेलाल (28) गंगा में बह गए। यह देख उनके परिजन ने बचाव के लिए शोर मचाया तो आसपास मौजूद गोताखोर आ गए। गोताखोरों ने माझीलाल और छोटेलाल को बचा लिया। दोनों को बाहर निकालने के बाद गोताखोरों ने सुरेश की तलाश में कई बार डुबकी लगाई। बाद में देर शाम उसका शव बरामद हो गया।
विज्ञापन

गोताखोर सुधीश और योगेंद्र ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गंगा में जलस्तर बढ़ा हुआ है। प्रवाह भी तेज है। जहां हादसा हुआ, वहां काफी गहराई है। गोताखोरों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाले गए छोटेलाल के मुताबिक- परिवार के ही माझीलाल डूबने लगे तो वह और सुरेश आगे बढ़ गए थे। सुरेश धार में फंस गए। हादसे के बाद कछला चौकी के पुलिस कर्मियों ने दूसरे इलाके से भी प्राइवेट गोताखोरों को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एक महीने के दौरान गंगाघाट पर तीन हादसों में चार लोग जान गवां चुके हैं। तीन हादसे तो पुल के पास ही हुए थे।
-
तीन दिन पहले गंगा में बही सोमवती भी है लापता
तीन दिन पहले कछला गंगाघाट पर कोतवाली क्षेत्र के गांव जाटवनगला निवासी दो-तीन परिवार के लोग गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे। गंगा स्नान करते समय सोमवती और उसके भाई सूरजभान समेत तीन लोग बह गए थे। सूरजभान ओर अजय को तो गोताखोरों ने बचा लिया था लेकिन सोमवती का तीसरे दिन भी सुराग नहीं लग पाया। सोमवती भी पुल के पास ही गंगा में बह गई थी। लापता सोमवती के पिता पप्पू ने बताया कि बृहस्पतिवार खजुरारा गांव किनारे तक खोजबीन कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed