फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

खाद व्यापारी के बेटे की कुटी मशीन से दबकर मौत

Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
accident
फाइल फोटो अमान। संवाद - फोटो : BADAUN
उसहैत। नगर निवासी समाजसेवी छम्मन खां के चार वर्षीय पोते अमान की चारा काटने की मशीन गिरने से दबकर मौत हो गई। बरेली के निजी अस्पताल में मौत के बाद परिवार शव ले आया।
विज्ञापन

कस्बे के वार्ड नंबर दो के निवासी खाद व्यापारी परवेज का बेटा अमान पड़ोस के गांव स्थित अपनी ननिहाल रसूलपुर नगला गया था। मंगलवार शाम वहीं खेलते समय चारा काटने वाली मशीन के पास पहुंच गया। खेल खेल में मशीन अमान के ऊपर गिर गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

अमान दो भाइयों में छोटा था। उसके बड़े भाई का नाम अवान है। परिवार में अमान सबका लाड़ला था। उसकी मां खुशमीन सोमवार दोपहर दो बजे पति के साथ मायके गई थीं। परवेज वहां उन्हें छोड़कर वापस उसहैत चले आए थे। परवेज के पिता छम्मन खां नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। वह नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed