फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

सड़क हादसों में एक बालिका समेत दो की मौत

Mon, 22 Nov 2021 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। दो अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बालिका समेत दो लोगों की मौत हो गई। जरीफनगर इलाके में चारा लेने जा रही बालिका को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी जान चली गई। इधर, अलापुर क्षेत्र में दावत खाकर लौट रहे युवक की किसी वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी सुहानी (8) पुत्री ललतेश रविवार दोपहर जंगल से लकड़ियां लेने जा रही थी। तभी दहगवां चौराहे पर सड़क पार करते समय उसे गुन्नौर की ओर से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। वहां मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दे दी। कुछ लोगों ने कार का पीछा किया, लेकिन चालक कार लेकर भाग गया। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बालिका को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुहानी के साथ उसकी बहन मीनाक्षी भी थी, जो पीछे दूरी पर चल रही थी। इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

अलापुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंगथरा निवासी शनि (26) और उसके गांव का टिंकू शनिवार को अलापुर क्षेत्र के कोशोंपुर गांव दावत खाने गए थे। वहां से रात को बाइक पर अपने घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। रास्ते में अलापुर क्षेत्र में ईंट भट्ठा के नजदीक उनकी बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। जहां डॉक्टर ने शनि को मृत घोषित कर दिया। इसकी खबर सुनते ही परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed