{"_id":"61900f7598646918c0779840","slug":"accident-badaun-news-bly4660382122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से जिला अस्पताल के डॉक्टर और ठेकेदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से जिला अस्पताल के डॉक्टर और ठेकेदार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजीरगंज (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर रोटा गांव के नजदीक रोडवेज बस की टक्कर से जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कप्तान सिंह और ठेकेदार अनिल शर्मा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. कप्तान सिंह और अस्पताल के निर्माण कार्य के ठेकेदार अनिल शर्मा शनिवार दोपहर बाइक खरीदने के लिए वजीरगंज कस्बा गए थे। बताते हैं कि बाल रोग विशेषज्ञ को अपने बेटे के जन्मदिन पर गिफ्ट देने के लिए बाइक खरीदनी थी। शनिवार को शहर की बाइक एजेंसियां बंद थीं। इससे वह वजीरगंज कस्बा गए थे। शाम के समय दोनों लोग नई बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रोटा गांव के नजदीक रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
-
बाइक भिड़ंत में तीन घायल
जरीफनगर (बदायूं)। शनिवार शाम जरीफनगर कस्बे में दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र के गांव थतरा शेख निवासी पाली और डोरीलाल बाइक से जरीफनगर आए थे। जरीफनगर में उनकी बाइक सामने से आई बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर सोभनपुर के दिनेश सवार थे। उनमें से कोई हेलमेट नहीं लगाए था। तीनों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया है। संवाद