फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

कार ने मजदूरों को रौंदा, एक की मौत

Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
accident
जगवीर फाइल फोटो। (बदायूं से) संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। रविवार रात डेढ़ बजे बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव सालिग नगला में बने अस्थायी हैलीपैड के नजदीक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के चलते स्वागत को होर्डिंग लगा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। इसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे सीएचसी भेजा, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, चालक भी हिरासत में है।
विज्ञापन

मंगलवार को सहसवान के प्रमोद इंटर कॉलेज के मैदान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आएंगे। इसके चलते बदायूं-मेरठ हाईवे के गांव सालिक नगला में बनाए गए अस्थायी हैलीपैड के नजदीक जिले के तमाम भाजपा नेता मुख्यमंत्री के स्वागत में अपने-अपने होर्डिंग लगवा रहे हैं। इसी में गुन्नौर क्षेत्र के भाजपा नेता दीपक यादव ने अपने होर्डिंग अलीगढ़ में बनवाए थे और उसी कंपनी को होर्डिंग लगाने का ठेका भी दे दिया।
विज्ञापन

इसी के चलते अलीगढ़ जिले के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी जगवीर (24) पुत्र कमल सिंह, विजय, बबलू और धर्मेंद्र कंपनी की ओर से मजदूरी पर सहसवान में होर्डिंग लगाने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार रात करीब डेढ़ बजे सालिग नगला गांव के नजदीक होर्डिंग लगाने के लिए बदायूं-मेरठ हाईवे किनारे मजदूर गड्ढा खोद रहे थे। उसी समय बदायूं की ओर से तेज रफ्तार में आई इनोवा कार ने जगवीर और विजय को रौंद दिया। इससे जगवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
कुछ दूरी पर सहसवान कोतवाली पुलिस तैनात थी। जिससे पुलिस कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए और कार व उसके ड्राइवर को पकड़ लिया। पुलिस ने जगवीर और विजय को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां डॉक्टर ने जगवीर को मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय की हालत देखकर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर सोमवार सुबह जगवीर के परिवार वाले पहुंच गए। दोपहर के समय पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया।

-
मजदूरी से कर रहा था अपने परिवार का गुजारा
अलीगढ़ जिले में गांधी पार्क थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी जगवीर और उसका परिवार मजदूरी पर निर्भर था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी है। उसके दो बेटे पांच वर्षीय सागर और तीन वर्षीय सार्थक है। हादसे के बाद उसकी पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed