फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

पशुशाला की कच्ची दीवार ढहने से महिला की मौत, पति घायल

Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
accident
मामूरगंज गांव में पड़ा कच्ची दीवार का मलबा। संवाद - फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मामूरगंज में सोमवार रात पशुशाला में अलग-अलग चारपाई पर सो रहे दंपती के ऊपर कच्ची मिट्टी की दीवार ढह गई। जिसमें दबकर महिला की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। परिवारवालों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। बाद में महिला का अंतिम संस्कार करा दिया गया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ। ग्राम मामूरगंज निवासी बनवारी सिंह और उनकी पत्नी 45 वर्षीय मुन्नी देवी पशुशाला में तो परिवार के अन्य सदस्य घर में सो रहे थे। पशुशाला की एक दीवार कच्ची मिट्टी की थी। रात करीब 12 बजे अचानक दीवार भरभराकर दंपती की चारपाइयों पर गिर गई। इससे दोनों अपनी-अपनी चारपाई पर ही दब गए। दीवार गिरने की आवाज सुनकर परिवार वालों समेत काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। दीवार का मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक मुन्नी देवी की मौत हो चुकी थी जबकि जबकि बनवारी सिंह सिर में चोट आई थी।
विज्ञापन

कुछ लोग उसे तुरंत एक निजी डॉक्टर के पास ले गए और उसका उपचार कराया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।
परिवारवालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। उन्होंने मंगलवार को मुन्नी देवी के शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया और परिवारवालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed