फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Tue, 24 Aug 2021 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
accident
बदायूं। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव फीरोजपुर निवासी प्रहलाद (30) और चंद्रपाल (28) सोमवार दोपहर बाइक पर आंवला की ओर जा रहे थे। परिजन के मुताबिक प्रहलाद व चंद्रपाल बिसौली और पैगा गांव के बीच पहुंचे होंगे। तभी उनकी बाइक में सामने से आए किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर चोटें आने से प्रहलाद की मौके पर मौत हो गई। इस हादसे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल चंद्रपाल को स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

दहगवां। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोई सीकरी निवासी बॉबी (20) पुत्र हमवीर बाइक से रविवार शाम दहगवां जा रहे थे। तभी रास्ते में एसएम इंटर कॉलेज के नजदीक पहुंचने पर उनकी बाइक एक आवारा गाय से टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक चलाते समय बॉबी हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed