फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   accident

अच्छे तैराक थे चचेरे-तहेरे भाई, छोटे को बचाने में गई बड़े की जान

Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
accident
इसी तालाब में डूबकर हुई थी दोनों किशोरों की मौत। संवाद - फोटो : BADAUN
दातागंज (बदायूं)। शनिवार दोपहर कोतवाली क्षेत्र के कनेई गांव में जिन चचेरे-तहेरे भाइयों की तालाब में डूबकर मौत हुई। परिवार वालों के मुताबिक वे अच्छे तैराक थे। तालाब में नहाने के दौरान ही उन्होंने तैरना सीखा। उनकी मौत पानी में डूबने से हुई, इस पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़े भाई ने छोटे को बचाने की कोशिश की थी। इसी में दोनों की जान चली गई।
विज्ञापन

16 वर्षीय कृष्ण गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता दीनदयाल दिल्ली में मजदूरी करते हैं। करीब 20 दिन पहले ही दीनदयाल धान रोपाई के लिए गांव आया था। तब से वह दिल्ली नहीं गया। अपने खेतों में धान की रोपाई करा रहा था। जबकि 13 वर्षीय अरुण भी उसी स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी एक बहन है। उसके पिता वीरपाल भी दिल्ली में काम करते हैं। वह इस समय दिल्ली में ही हैं। हादसे की उनको सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

परिवारवालों के मुताबिक दोनों बच्चे एक-एक साथ स्कूल जाते थे। पढ़ाई-लिखाई, घूमना सब एक साथ करते थे। वे अच्छे तैराक भी थे। अक्सर गांव के तालाब में नहाने के लिए चले जाते थे। गांव के अन्य बच्चे भी नहाने के लिए जाते थे। उनको तैरता देखकर ये दोनों किशोर भी तालाब में तैरना सीख गए। दोनों की पानी में डूबकर मौत हो गई। इस पर परिवारवालों को यकीन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तालाब में पहले अरुण डूबा था। कृष्ण ने उसे बचाने की कोशिश की। तभी अरुण उसके कंधों पर बैठ गया। इससे कृष्ण पानी में डूब गया। उसके साथ अरुण भी डूब गया। इससे दोनों की मौत हो गई।

-
मिट्टी खनन से तालाब में बन गया गड्ढा
ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार को जिस तालाब में दोनों किशोरों की डूबकर मौत हुई। वह तालाब नहीं था। वह एक बड़ा गड्ढा था। अक्सर गांव की महिलाएं उस गड्ढे से मिट्टी निकालकर ले जाया करती थीं। इससे ये गड्ढा बड़ा होता चला गया और तालाब जैसा बन गया। यहां पुलिया होने की वजह से पानी भर जाता है और अक्सर गांव के बच्चे यहीं नहाते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed